{"_id":"6a9513c6118a60b3430ec501","slug":"jaya-bachchan-warned-wife-maria-about-marrying-an-actor-reveals-jeevan-bheema-yojana-actor-arshad-warsi-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरशद वारसी: शादी से पहले अरशद वारसी की पत्नी को जया बच्चन ने दी थी ये सलाह, अभिनेता ने किया खुसाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरशद वारसी: शादी से पहले अरशद वारसी की पत्नी को जया बच्चन ने दी थी ये सलाह, अभिनेता ने किया खुसाला
Mon, 31 Aug 2026 11:15 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:15 AM IST
सार
Arshad Warsi: अरशद वारसी ने इस बात का खुलासा किया है कि जया बच्चन ने शादी से पहले उनकी होने वाली पत्नी को क्या सलाह दी थी।
विज्ञापन
आरशद वारसी, जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अरशद वारसी अपकमिंग फिल्म 'जीवन भीमा योजना' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी मारिया गोरेट्टी के बारे में बात की है। अरशद वारसी ने याद किया कि उनकी पत्नी को जया बच्चन ने शादी करने को लेकर एक सलाह दी थी।
अभिनेता ने याद किया कि कैसे जया ने मारिया को एक कलाकार से शादी करने की चुनौतियों के बारे में आगाह किया था।
विज्ञापन
अभिनेता ने याद किया कि कैसे जया ने मारिया को एक कलाकार से शादी करने की चुनौतियों के बारे में आगाह किया था।
जया बच्चन समझती हैं त्याग
जया बच्चन की शादी देश के सबसे बड़े कलाकारों में से एक अमिताभ बच्चन से हुई है। यही वजह है कि वह एक कलाकार के साथ जिंदगी बिताने में आने वाले त्याग और चुनौतियों को समझती हैं। फिल्मीज्ञान से बातचीत में अरशद ने बताया कि जया ने मारिया से अपने अनुभव के बारे में बताया।

आरशद वारसी, मारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले अरशद वारसी?
अरशद वारसी ने कहा 'जया बच्चन बहुत समझदार महिला हैं। जब मारिया और मैं शादी कर रहे थे, तो जया जी ने मेरी होने वाली पत्नी और मुझसे कहा था कि जिंदगी में सबसे मुश्किल कामों में से एक है एक अभिनेता से शादी करना। क्या आप लोग इसके लिए तैयार हो? उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि हमारी नौकरी हमसे ऐसी चीजें करवाती है, जो एक नॉर्मल कपल के लिए आसान नहीं होती। तो फिर आपको उस रुकावट को पार करना होता है। इसलिए आपका प्यार नॉर्मल लोगों के प्यार से कहीं ज्यादा होना चाहिए।'
हालांकि जया की तरफ से आगाह किए जाने के बावजूद मारिया ने अरशद से शादी की।

वायरल वीडियो: पति के साथ कॉन्सर्ट में झूमती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देवर के साथ गर्लफ्रेंड तातियाना भी पहुंची
अमिताभ बच्चन-जया बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@jaya_bachchan_
अमिताभ से जया की शादी
- अमिताभ बच्चन और जया बच्चन 1971 में फिल्म गुड्डी के सेट पर मिले थे।
- 1973 में 'जंजीर' की सफलता के बाद, उन्होंने उसी साल शादी कर ली।
- इस कपल के दो बच्चे हुए, बेटी श्वेता बच्चन और बेटा अभिषेक बच्चन।
- उनके तीन पोते-पोतियां हैं। नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा और आराध्या बच्चन।
आरशद वारसी, मारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई अरशद वारसी की शादी?
अरशद वारसी ने साल 1999 में मारिया गोरेट्टी से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं। जेके वारसी और जेने जो वारसी।
अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीवन भीमा योजना' 1 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा और बृजेन्द्र काला होंगेॉ।