पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karishma Tanna pregnancy: husband Varun Bangera proudly flaunting fake baby bump actress says some Creativity

करिश्मा तन्ना के पति की इस 'हरकत' पर हंस-हंसकर लोटपोट हुए फैंस; दीया मिर्जा-रिया चक्रवर्ती ने भी दिया रिएक्शन

Fri, 26 Jun 2026 06:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 Jun 2026 06:42 PM IST
सार

Varun Bangera Cradling Fake 'Baby Bump': करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंट हैं। वे अपने पति वरुण बंगेरा के साथ पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। इस बीच करिश्मा ने वरुण की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Karishma Tanna pregnancy: husband Varun Bangera proudly flaunting fake baby bump actress says some Creativity
वरुण बंगेर-करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

चर्चित अभिनेत्री करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अदाकारा मां बनने वाली हैं। इन दिनों वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए काफी तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। इस बीच करिश्मा ने कुछ फोटोज अपने पति की सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन्हें देखकर फैंस की हंसी छूट रही है। सभी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

वरुण बंगेरा की क्रिएटिविटी देखी?
करिश्मा तन्ना ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज साझा किए हैं, जो वरुण बंगेरा के हैं। इन तस्वीरों में वरुण अपना फेक 'बेबी बंप' फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। करिश्मा तन्ना ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'Pinterest से कुछ क्रिएटिविटी। इनमें से आपकी पसंदीदा कौन सी है'?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karishma K Tanna (@karishmaktanna)


विज्ञापन
विज्ञापन

Karishma Tanna pregnancy: husband Varun Bangera proudly flaunting fake baby bump actress says some Creativity
वरुण बंगेर-करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

यूजर्स बोले- 'साइड इफैक्ट हो गया क्या'?
करिश्मा के इस पोस्ट पर नेटिजंस के कमेंट्स की झड़ी लग गई है। अधिकांश यूजर्स मजाकिया कमेंट कर रहे हैं। हंसने वाले इमोजी बना रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'साइड इफैक्ट हो गया।' वहीं कुछ लिख रहे हैं, 'एआई की भी क्या ही बात है'। एक यूजर ने लिखा है, 'आप दोनों भी कमाल हो। क्या ही गजब तस्वीरे हैं'।

अर्जुन कपूर ने केक काटकर मनाया जन्मदिन, बहन अंशुला ने भाई को दी शुभकामनाएं; शेयर किया खास वीडियो


विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती और दीया सहित सेलेब्स ने किए कमेंट
फैंस और यूजर्स के अलावा वरुण की इन तस्वीरों पर सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। दीया मिर्जा से लेकर रिया चक्रवर्ती तक कई हस्तियों ने कमेंट किए हैं। दीया ने लिखा है, 'बहुत प्यारा'। मनीष पॉल ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा है, 'लव दिस'। डलनाज ईरानी, रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती ने हंसने वाली इमोजी बनाई हैं। बता दें कि करिश्मा तन्ना 42 साल की उम्र में पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। उन्होंने और वरुण ने साल 2022 में शादी रचाई थी। करीब चार साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजेगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed