फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karisma Kapoor told the difference between Salman khan Shahrukh Khan and Aamir khan listed their qualities

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर ने सलमान, शाहरुख और आमिर में बताया अंतर, गिनाई खूबियां

Tue, 30 Jul 2024 09:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 30 Jul 2024 09:23 PM IST
सार

करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की विशेषता बताई है। उन्होंने उन तीनों के बीच में क्या फर्क है, इस पर भी प्रकाश डाला। आइए जानते हैं करिश्मा कपूर ने तीनों खानों को लेकर क्या कहा?
 

विज्ञापन
Karisma Kapoor told the difference between Salman khan  Shahrukh Khan and Aamir khan listed their qualities
शाहरुख खान, करिश्मा कपूर और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk , @therealkarismakapoor और @beingsalmankhan

विस्तार

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम किया है। बता दें कि करिश्मा ने शाहरुख खान के साथ ‘दिल तो पागल है’, सलमान खान के साथ ‘जुड़वा’ और आमिर खान के साथ ‘राजा हिंदुस्तानी’ में काम किया है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में तीनों खानों के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि वह तीनों एक-दूसरे से कैसे अलग हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा?
विज्ञापन


सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ काम के अनुभवों को किया साझा
बातचीत के दौरान करिश्मा ने सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया। अभिनेत्री ने कहा, ‘हम सभी एक साथ बड़े हुए हैं। मुझे लगता है कि वे सभी बहुत खास हैं और एक-दूसरे से बहुत अलग हैं। उनकी कार्यशैली बहुत अलग है और यही उनकी खासियत है।’
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: अपनी पत्नी की इस अदा पर फिदा है रणबीर, बोले- मेरी मां के साथ आलिया का कनेक्शन है शानदार
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों अभिनेताओं की बताई खूबियां
करिश्मा ने तीनों अभिनेताओं के खूबियों के बारे में बताते हुए कहा, ‘सलमान खान ज्यादा मस्ती करने वाले और मजेदार हैं, लेकिन शॉट के समय वह बहुत गंभीर होते हैं। शाहरुख खान बेहद मेहनती और बहुत उदार अभिनेता हैं। वह आपके साथ बैठेंगे और आपकी लाइनें बोलेंगे, जो कि एक बहुत बढ़िया गुण है।’ अभिनेत्री ने आगे कहा, जाहिर है आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं। उनके साथ काम करके मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।’

करिश्मा कपूर का वर्क फ्रंट
करिश्मा कपूर ने 1991 में ‘प्रेम कैदी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। उसके बाद, उन्होंने ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘जुबैदा’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें आखिरी बार ‘मर्डर मुबारक’ में देखा गया था। करिश्मा के आगामी कार्यों की बात करें तो वह अभिनय देव के थ्रिलर शो ब्राउन में अभिनय करेंगी, जो जी5 पर रिलीज होगी। वह वर्तमान में टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 4’ की मेजबानी कर रही हैं।
सड़क पर अंकिता को संभालते दिखे विक्की, अली गोनी बोले- पति हो तो ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed