सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Kolkata Knight Riders is more profitable than Shah Rukh Khan movies says Karan Johar

'किसी भी फिल्म से ज्यादा फायदेमंद है शाहरुख खान की टीम KKR', करण जौहर ने बताया इस चीज के दीवाने हैं अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 27 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Shah Rukh Khan: फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में बताया है कि शाहरुख खान अपने कारोबार से कैसे जुड़ते हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि वह खुद कौन सा कारोबार करना चाहते थे।

Kolkata Knight Riders is more profitable than Shah Rukh Khan movies says Karan Johar
शाहरुख खान, केकेआर - फोटो : सोशल मीडिया, IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

आजकल कई बॉलीवुड एक्टर्स ने फिल्मों के साथ दूसरे कारोबार में भी हाथ आजमाया है। हाल ही में करण जौहर ने इस बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि कैसे एक बड़े स्टार होने के बावजूद, शाहरुख खान अपनी आईपीएल टीम, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में व्यस्त रहते हैं।
Trending Videos

शाहरुख ने केकेआर को कब खरीदा?
जौहर के मुताबिक जब 2007 में इंडियन प्रीमियर लीग लॉन्च हुई थी, तब शाहरुख ने केकेआर के साथ पार्टनरशिप की थी। उन्होंने सार्थक आहूजे के साथ बातचीत में कहा, 'शाहरुख खान ने दशकों पहले उसे खरीदा था। आज उसकी वैल्यूएशन देखो, ऐसा क्यों है? ऐसा इसलिए है क्योंकि शाहरुख केकेआर के साथ अपने रिश्ते को लेकर जुनूनी, पैशनेट और सच में एक्टिव हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Kolkata Knight Riders is more profitable than Shah Rukh Khan movies says Karan Johar
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
अपने काम से जुड़ते हैं शाहरुख
उन्होंने आगे कहा 'वह (शाहरुख) सिर्फ उस स्टेडियम में अपनी मौजूदगी नहीं दिखा रहे हैं या उस पार्टनरशिप को अपना नाम नहीं दे रहे हैं। बल्कि वह स्ट्रेटेजी बनाते हैं, जुड़ते हैं। वह उसको अपना घंटों का समय देते हैं। इसीलिए यह उनके लिए इतना फायदेमंद काम है। यही वजह है कि यह शायद फिल्मों के बिजनेस से बड़ा है।'

Kolkata Knight Riders is more profitable than Shah Rukh Khan movies says Karan Johar
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
केकेआर में हिस्सेदारी बढ़ाना चाहते हैं शाहरुख
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने केकेआर की 55 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। उस वक्त टीम की कीमत करीब 300 करोड़ रुपये थी।
इस साल की शुरुआत में आई रिपोर्ट्स से पता चला था कि एक्टर अब अपनी होल्डिंग और 35 परसेंट बढ़ाने की सोच रहे हैं। इसके लिए करीब 4,000 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं।

जुबीन गर्ग निधन मामले में आया अपडेट, हाईकोर्ट से ये मांग करेगी असम कैबिनेट; परिवार की गुजारिश पर लिया फैसला

जौहर ने बनाया अपना ज्वेलरी ब्रांड
अपनी एंटरप्रेन्योरशिप की यात्रा के बारे में जौहर ने बताया कि उन्होंने एक बार स्ट्रीटवियर लेबल लॉन्च करने के बारे में सोचा था। हालांकि उन्हें एहसास हुआ कि यहां पहले से ही कई खिलाड़ी मौजूद हैं। इसके बाद उन्होंने अपना ज्वेलरी ब्रांड बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed