फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lahore 1947 shooting wrap up for Aamir Khan film starrer Sunny Deol of 70 days directed by Rajkumar Santoshi

Lahore 1947: 'लाहौर 1947' की शूटिंग हुई खत्म! 'गदर 2' के बाद दमदार किरदार में नजर आएंगे सनी देओल

Mon, 12 Aug 2024 02:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 12 Aug 2024 02:33 PM IST
सार

सनी देओल के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। अब जल्द ही सनी के प्रशंसक उन्हें 'गरद 2' के बाद फिल्म 'लाहौर 1947' में देख पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'लाहौर 1947' की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। 

विज्ञापन
Lahore 1947 shooting wrap up for Aamir Khan film starrer Sunny Deol of 70 days directed by Rajkumar Santoshi
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

विस्तार

फिल्म 'गदर 2' से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे। साल 2023 में आई फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफस पर जमकर कमाई की थी। अब एक बार फिर से सनी सिनेमाघरों में अपनी फिल्म 'लाहौर 1947' से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग हुई खत्म
पिछले साल अक्टूबर के महीने में सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाहौर 1947' को बनने की घोषणा की गई थी। फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी सामने आती रहती है। लेकिन इस बार जो जानकारी सामने आई है, वह वाकई में सनी देओल के प्रशंसकों को खुश कर देगी। दरअसल, फिल्म 'लाहौर 1947' की पूरे 70 दिनों की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य अभिनय निभाएंगे, जबकि आमिर खान इस फिल्म के सिर्फ निर्माता है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे।
विज्ञापन


ट्रेन सीक्वेंस भी हुआ पूरा
बता दें राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाहौर 1947' की पूरे 70 दिनों की शूटिंग बिना रुके की गई है। लगातार इस फिल्म की शूटिंग 70 दिनों तक चली और अब जाकर इसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी। इस फिल्म में ट्रेन पर एक एक्शन सीक्वेंस भी फिल्माया गया है, जो बेहद खतरनाक है। निर्देशक राजकुमार संतोषी को उनकी फिल्म 'घातक', 'अंदाज अपना अपना' और दामिनी जैसी फिल्मों के बेहतरीन निर्देशन के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्शन फिल्म होगी 'लाहौर 1947'
यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में आमिर खान भी कैमियो रोल करते दिखाई दे सकते हैं। फिल्म 'लाहौर 1947' अगले साल यानी 2025 के गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2025 पर रिलीज की जा सकती है। इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है। प्रशंसकों को 'गदर 2' के बाद से ही सनी देओल से बेहद उम्मीदें हैं।


काम की बात करें तो 'लाहौर 1947' के अलावा सनी देओल निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में हनुमान के किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सनी देओल के प्रशंसक को हमेशा से ही उनकी आगामी धमाकेदार फिल्मों का इंतजार रहता है।
SRK: शाहरुख खान ने आखिर क्यों की थी 'डर' में खलनायक की भूमिका? बोले- 'स्विस चॉकलेट की तरह नहीं दिखता था'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed