{"_id":"6afe7116581c7fae6b0cf864","slug":"lara-dutta-mahesh-bhupathi-daughter-saira-won-tennis-championship-in-uae-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सायरा: लारा दत्ता और महेश भूपति की बेटी ने टेनिस चैंपियनशिप जीतकर लहराया परचम, अभिनेत्री ने जताई खुशी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सायरा: लारा दत्ता और महेश भूपति की बेटी ने टेनिस चैंपियनशिप जीतकर लहराया परचम, अभिनेत्री ने जताई खुशी
Thu, 19 Nov 2026 09:16 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Thu, 19 Nov 2026 09:16 AM IST
सार
- लारा दत्ता और महेश भूपति ने साल 2011 में शादी की।
- फिर साल 2012 में कपल ने अपनी बेटी सायरा का स्वागत किया।
- अब सायरा यूएई में टेनिस चैंपियनशिप जीत गई हैं, जिसकी खुशी एक्ट्रेस ने शेयर की।
विज्ञापन
लारा दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेरत्री लारा दत्ता इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह रानी कैकेयी के किरदार में नजर आई हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस ने एक और खुशखबरी सभी के साथ शेयर की है।
दरअसल, लारा की बेटी सायरा ने यूएई में टेनिस चैंपियनशिप जीतकर परिवार का नाम रोशन किया है। बेटी की इस उपलब्धि से लारा बेहद खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है।

Trending Videos
लारा दत्ता, महेश भूपति,सायरा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
लारा ने लिखा खास नोट
लारा दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टेनिस टूर्नामेंट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। यह प्रतियोगिता यूएई के फुजैराह स्थित टेनिस एंड कंट्री क्लब में आयोजित की गई थी। तस्वीरों में सायरा टेनिस कोर्ट पर नजर आ रही हैं।
एक तस्वीर में सायरा अपनी ट्रॉफी और जीत के बाद मिले प्राइज चेक के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में लारा अपनी बेटी के साथ लिफ्ट में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने सभी तस्वीरों में इमोजी लगाकर बेटी का चेहरा छिपाया हुआ है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लारा ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ इस टूर्नामेंट के लिए गई थी और जीत के साथ घर लौटीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अपनी बेटी (जो अब मुझसे भी लंबी हो गई है) के साथ टूर पर गई थी और जीत के साथ वापस लौटी हूं, बहुत गर्व है।'

लारा दत्ता-महेश भूपति
- फोटो : इंस्टाग्राम
2011 में महेश भूपति से की थी शादी
बता दें कि लारा दत्ता ने फरवरी 2011 में पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की थी। दोनों ने पहले मुंबई में सिविल मैरिज की और फिर गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। शादी के करीब एक साल बाद जनवरी 2012 में दोनों बेटी सायरा के माता-पिता बने।
महेश भूपति भारत के सफल टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनके नाम मेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में कुल 12 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। वह मेंस डबल्स में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी हैं।