सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lukkhe TO Dacoit Vaazha 2 Love Insurance Kompany Movies And Series To Release On OTT This Week

OTT Releases: धमाकेदार है ये वीक; 'लुक्खे' से 'डकैत' तक; ओटीटी पर दस्तक देंगी ये रोमांचक फिल्में और सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 04 May 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
सार

OTT Releases This Week: आज सोमवार से एक नए वीक की शुरुआत हो गई है। नई फिल्में भी दस्तक देंगी। इस सप्ताह ओटीटी पर क्या होगा खास? देखिए लिस्ट

Lukkhe TO Dacoit Vaazha 2 Love Insurance Kompany Movies And Series To Release On OTT This Week
ओटीटी दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीते हफ्ते सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें 'राजा शिवाजी' सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। इसके अलावा रोमांटिक फिल्म 'एक दिन' ने भी दस्तक दी। वहीं, ओटीटी पर भी बीता वीक कम दिलचस्प नहीं रहा। हालांकि, घर बैठे कुछ दिलचस्प देखने वालों के लिए यह वीक भी निराश नहीं करेगा। क्या-क्या है इस बार पिटारे में? जानिए

Trending Videos

Lukkhe TO Dacoit Vaazha 2 Love Insurance Kompany Movies And Series To Release On OTT This Week
'लुक्खे' सीरीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

'लुक्खे' सीरीज
वेब सीरीज 'लुक्खे' इस वीक रिलीज हो रही है। यह एक म्यूजिक क्राइम-सस्पेंस सीरीज है। इसमें राशि खन्ना, पलक तिवारी, किंग जैसे सितारे हैं। किंग इसके जरिए एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। राशि खन्ना खाकी वर्दी पहने नजर आएंगी। वे पुलिस ऑफिसर गुरबानी का रोल निभा रही हैं। क्राइम, ड्रग्स, म्यूजिक और बदले की भावना पर आधारित इस सीरीज में एक्शन भी भरपूर है। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। वेब सीरीज 'लुक्खे' 08 मई 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lukkhe TO Dacoit Vaazha 2 Love Insurance Kompany Movies And Series To Release On OTT This Week
डकैत - फोटो : इंस्टाग्राम@adivisesh

'डकैत'
सिनेमाघरों के बाद फिल्म 'डकैत' अब ओटीटी पर आ रही है। आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 8 मई 2026 से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।  यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मगर, 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों के सामने टिक नहीं पाई।

Lukkhe TO Dacoit Vaazha 2 Love Insurance Kompany Movies And Series To Release On OTT This Week
लव इंश्योरेंस कंपनी - फोटो : सोशल मीडिया

लव इंश्योरेंस कंपनी
यह तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। 10 अप्रैल 2026 को यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी। 6 मई 2026 से यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Lukkhe TO Dacoit Vaazha 2 Love Insurance Kompany Movies And Series To Release On OTT This Week
'वाझा 2' - फोटो : सोशल मीडिया

'वाझा 2'
मलयालम फिल्म 'वाझा 2' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। 2 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। दर्शकों से इसे खूब प्यार मिला। सविन एसए के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह साल 2024 की हिट फिल्म का सीक्वल है। 08 मई से 'वाझा 2' को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। यह फिल्म चार दोस्तों के जीवन पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed