सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahakumbh Viral Girl lost says husband farman khan know the reality of viral video

Viral Video: पति को छोड़कर भागीं महाकुंभ की वायरल गर्ल? फरमान ने लोगों से मांगी मदद; जानें वीडियो की सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 13 Apr 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Mahakumbh Viral Girl: महाकुंभ की वायरल गर्ल एक बार फिर सुर्खियों में है। एक वीडियो वायरल है जिसमें उनके पति फरमान खान नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं कि मेरी पत्नी भाग गई है और मैं उसे ढूंढ रहा हूं। जानिए क्या है पूरा मामला?

Mahakumbh Viral Girl lost says husband farman khan know the reality of viral video
ललित पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

महाकुंभ के दौरान चर्चा में आई वायरल गर्ल शादी करने के बाद से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों खबरें आईं कि वो नाबालिग हैं और अब सुनने में आया है कि वो अपने पति को छोड़कर भाग गई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनका पति उन्हें ढूंढने राजस्थान पहुंचा है। जानिए क्या है इस वीडियो का सच?
Trending Videos


क्या लापता हुई वायरल गर्ल?
आपको बता दें कि वायरल गर्ल ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले एक्टर-मॉडल फरमान खान से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज की पुष्टि की थी। अब एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वो फरमान को छोड़कर भाग गई हैं और फरमान उनको ढूंढ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वीडियो सामने आया है जिसमें फरमान जैसा एक शख्स लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है। वो कहता है, 'वायरल गर्ल भाग गई है, उसकी खोज में मैं अजमेर आया हूं और अब जोधपुर जा रहा हूं। अगर किसी भी भाई-बहन को उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया मुझे मैसेज कर जरूर बताएं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Avi Patwari (@avi_patwari)



सनोज मिश्रा ने साफ की तस्वीर
वीडियो वायरल होने के बाद वायरल गर्ल की पहली फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक पोस्ट साझा कर मामले पर तस्वीर साफ की। उन्होंने लिखा- जिहादी अजमेर में खोज रहा है वायरल गर्ल को.. वह वीडियो फर्जी है.. अफवाहें से बचिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)


राजस्थान के शख्स ने मजाक में बनाया वीडियो
दरअसल, यह वीडियो राजस्थान के बालोतरा के रहने वाले अरविंद कुमार जोशी का है। उसका लुक फरमान खान से मिलता है। उसने मजाक में यह वीडियो बनाया और वायरल हो गया। इसके बाद उसने सफाई देते हुए एक नया वीडियो जारी किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Avi Patwari (@avi_patwari)


'ये वो दरिया है, जो कभी खत्म नहीं होता'; जब आशा भोसले ने खुद सुनाए अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से

वायरल गर्ल के बारे में
दरअसल वायरल गर्ल प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी खूबसूरत आंखों से चर्चा में आई थी। 11 मार्च को केरल के फरमान से शादी करने के बाद वो फिर चर्चा में आई। अब बीते 9 अप्रैल को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने बताया कि वो नाबालिग है। इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत फरमान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

केरल पुलिस ने दी अपडेट
मामले में एक और नया अपडेट है। केरल पुलिस ने कहा है कि केरल के एक मंदिर में वायरल गर्ल और फरमान की शादी के समय लड़की की उम्र की पुष्टि की गई थी। पुलिस ने कहा है कि वायरल गर्ल ने जो आधार कार्ड दिया था वह असली पाया गया और शादी के वक्त उसकी उम्र 18 साल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed