सब्सक्राइब करें

Live

Asha Bhosle Funeral News Live: आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, दोपहर तीन बजे तक घर पर होंगे अंतिम दर्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 13 Apr 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Asha Bhosle Funeral Live Updates: दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।

asha bhosle funeral live updates last rites in evening at shivaji park celebs pay last respects
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

07:55 AM, 13-Apr-2026

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे फैंस

मशहूर गायिका आशा भोसले के आवास पर उनके चाहने वालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। 
 
07:50 AM, 13-Apr-2026

निर्देशक अनिल शर्मा बोले- 'जहां रहेंगी हमेशा खुशियां बरसाती रहेंगी'

मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने दुख जताते हुए कहा, 'वे न केवल एक बेहतरीन कलाकार और गायिका थीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थीं। हर कोई उन्हें बेहद प्यार करता था और मेरा उनके साथ एक गहरा रिश्ता था। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। पूरी दुनिया उन्हें इतना प्यार करती थी कि आज उसे एक गहरा खालीपन महसूस हो रहा होगा'।
 
07:47 AM, 13-Apr-2026

आईपीएल में भी दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि दी गई

रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी का IPL मैच शुरू होने से पहले दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने एक मिनट का मौन रखा।
 
07:42 AM, 13-Apr-2026

फैंस 11 बजे से कर सकेंगे गायिका के अंतिम दर्शन

आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि जो लोग उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे सुबह 11 बजे लोअर परेल में उनके घर 'कासा ग्रांडे' आ सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।
07:41 AM, 13-Apr-2026

सितारों ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के निधन की खबर से इंडस्ट्री गमगीन है। दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि देने के लिए सितारे उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। जावेद अख्तर-शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, सलीम मर्चेंट और विशाल ददलानी सहित फिल्म जगत के तमाम सितारे और सिंगर-संगीतकार गायिका को श्रद्धांजलि देने मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे।
07:39 AM, 13-Apr-2026

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी - फोटो : अमर उजाला
बीते दिन शाम को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार जनों से मुलाकात की। आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:26 AM, 13-Apr-2026

Asha Bhosle Funeral News Live: आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, दोपहर तीन बजे तक घर पर होंगे अंतिम दर्शन

दिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। बीते दिन रविवार को मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया। प्रख्यात गायिका को शनिवार को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे 92 वर्ष की थीं। आज सोमवार को आशा भोसले का अंतिम संस्कार होना है। गायिका को श्रद्धांजलि देने के लिए दिग्गज हस्तियां उनके आवास पर पहुंच रही हैं।
 
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed