Live
Asha Bhosle Death News: आशा ताई के निधन पर इंडस्ट्री गमगीन, शाहरुख बोले- लव यू; सोनू ने कहा- दिल अभी भरा नहीं
{"_id":"69db4e8820493709480e7f6e","slug":"asha-bhosle-passed-away-live-family-age-songs-celebs-reaction-news-in-hindi-2026-04-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asha Bhosle Death News: आशा ताई के निधन पर इंडस्ट्री गमगीन, शाहरुख बोले- लव यू; सोनू ने कहा- दिल अभी भरा नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Raghav
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Asha Bhosle Death Update Live: तमाम फिल्मी गानों को अपनी मखमली आवाज से सजाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उन्होंने 92 साल की उम्र में आज रविवार 12 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमर उजाला से बातचीत में आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि की है। गायिका का जाना सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। फैंस गमगीन हैं। सिनेमाई दुनिया में शोक है। उनका अंतिम संस्कार कल सोमवार को होगा।
आशा भोसले (1933- 2026)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
05:23 PM, 12-Apr-2026
सोनू निगम ने जताया शोक
सोनू निगम ने आशा भाेसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संगीत जगत में दिए गए उनके योगदान को याद किया।05:10 PM, 12-Apr-2026
आशा भोसले का पार्थिव शरीर घर पहुंचा
परिवार वाले आशा भोसले का पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंच गए हैं। कल उनका अंतिम संस्कार होगा।#WATCH | Maharashtra | Mortal remains of legendary singer Asha Bhosle reach her residence in Mumbai from the Breach Candy Hospital, where she passed away at the age of 92 today. pic.twitter.com/Lu46JSmJdO
— ANI (@ANI) April 12, 2026
04:54 PM, 12-Apr-2026
आशा भोसले के निधन पर गमगीन हुए शाहरुख खान
आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर शाहरुख खान का मन दुखी हो गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट करके अपना दुख जाहिर किया है।04:45 PM, 12-Apr-2026
करीना कपूर ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशा भाेसले की एक पुरानी तस्वीर साझा की। उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री करीना कपूर दिग्गज गायिका के निधन पर बहुत दुखी हैं।04:13 PM, 12-Apr-2026
सिंगर श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन ने आशा भोसले के योगदान को किया याद
गायिका श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। संगीत जगत में दिए गए उनके योगदान को याद किया। आशा ताई के जाने से दोनों काफी दुखी हैं।04:04 PM, 12-Apr-2026
कल अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा आशा भोसले का पार्थिव शरीर
आशा भोसले का पार्थिव शरीर आज शाम 5-6 के बीच हॉस्पिटल से उनके लोअर परेल के घर कासा ग्रांडे (Casa Grande) ले जाया जाएगा। कल सुबह 11 से 3 बजे तक पार्थिव उनके घर पर ही अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल शाम 4-5 बजे दादर के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:51 PM, 12-Apr-2026
संजय दत्त ने आशा भोसले के साथ की पुरानी यादों को किया साझा
आशा भोसले के निधन पर अभिनेता संजय दत्त भी गमगीन हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने आशा भोसले और उनकी संगीत यात्रा को याद किया है।03:48 PM, 12-Apr-2026
सोहा अली खान ने दी श्रद्धांजलि
सोहा अली खान ने आशा भाेसले और मां शर्मीला टैगोर की साथ में एक पुरानी तस्वीर साझा की है। आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है।03:41 PM, 12-Apr-2026
म्यूजिक डायरेक्टर निखिल कामथ ने आशा भोसले के बारे में साझा की खास बात
म्यूजिक डायरेक्ट निखिल कामथ और आशा भोसले (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
03:33 PM, 12-Apr-2026