सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Zanai Bhosle grand daughter of Bollywood Singer Asha Bhosle Know About her career

Zanai Bhosle: कौन हैं आशा भोसले की पोती जनाई भोसले? दादी के नक्शे-कदम पर चल बिखेर रहीं सुरीली आवाज का जादू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 12 Apr 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Who Is Zanai Bhosle: आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बीते दिन शनिवार को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिग्गज गायिका की सेहत का अपडेट सोशल मीडिया पर उनकी पोती जनाई भोसले ने साझा किया था। कौन हैं जनाई? जानिए

Who Is Zanai Bhosle grand daughter of Bollywood Singer Asha Bhosle Know About her career
आशा भोसले-जनाई भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। कल शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गायिका की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की थी कि उनकी दादी को थकान और सीने में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनाई के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर लोगों के बीच यह चर्चा है कि आशा भोसले की पोती जनाई आखिर कौन हैं? 

Trending Videos


Asha Bhosle Death News: आशा ताई के निधन से इंडस्ट्री में शोक; पीएम बोले- भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Zanai Bhosle grand daughter of Bollywood Singer Asha Bhosle Know About her career
आशा भोसले-जनाई भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

दादी के नक्शे कदम पर हैं जनाई भोसले
जनाई भोसले, आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं। जनाई का जन्म ऐसे परिवार में हुआ, जहां गीत-संगीत रगों में दौड़ता है, लिहाजा जनाई के पास भी यह हुनर है। दादी के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने भी संगीत की दुनिया में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। बीते साल उनका गाना 'केहंदी है' काफी हिट रहा था। खुद दादी आशा भोसले ने पोती की तारीफ कर हौसला बढ़ाया था। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी जनाई की तारीफ की थी।

'उनके गीत हमेशा गूंजते रहेंगे'; दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

Who Is Zanai Bhosle grand daughter of Bollywood Singer Asha Bhosle Know About her career
आशा भोसले-जनाई भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू को तैयार 
जनाई ने अपनी सिंगिंग करियर की शुरुआत तो कर ही दी है। अब वे एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखने वाली हैं। वे 'द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज' से फिल्म डेब्यू करेंगी। इस फिल्म के निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं। जनाई की सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर साढ़े तीन लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। 

Who Is Zanai Bhosle grand daughter of Bollywood Singer Asha Bhosle Know About her career
आशा भोसले-जनाई भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

दादी के जन्मदिन पर लिखा था ये मैसेज
बीते साल दादी आशा भोसले के जन्मदिन पर जनाई ने स्पेशल पोस्ट साझा कर शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने अपनी दादी के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा था, 'मेरी छोटी सी आशा को जन्मदिन मुबारक'। उनके इस मैसेस से साफ है कि जनाई के लिए दादी उम्मीद और आशा की किरण थीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zanai Bhosle💜 (@zanaibhosle)



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed