सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran singer Asha Bhosle Was also an expert at cooking know about her restaurant chain and favorite food

Asha Bhosle: गायिका ना बनतीं तो कुक होतीं आशा भोसले; इस एक्टर को बेहद पसंद था ताई के हाथों का कढ़ाई गोश्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 12 Apr 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Asha Bhosle Cooking: प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में आज 12 अप्रैल को निधन हो गया है। संगीत की दुनिया में उनका क्या योगदान रहा है, सब जानते हैं। वे सुर साम्राज्ञी थीं। मगर, बात जब स्वाद की आती है तो वे इस मामले में भी मास्टर थीं। वे खुद भी लजीज खाने की शौकीन थीं और बनाने में भी माहिर थीं।

Veteran singer Asha Bhosle Was also an expert at cooking know about her restaurant chain and favorite food
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आशा भोसले ने हजारों फिल्मी गानों को अपने सुरीले कंठ से बांधा। सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए। उन्होंने काफी कम उम्र में गायिकी की दुनिया में दस्तक दे दी थी। मधुर आवाज की धनी आशा ताई ने यूं तो संगीत की दुनिया में नाम कमाने का सपना ही देखा था। लेकिन, इसके अलावा उनका एक बी प्लान भी था। जी हां, एक बातचीत में उन्होंने खुद इसका जिक्र किया था। वह प्लान था-कुकिंग। आशा भोसले को कुकिंग का बेहद शौक था और वह इस मामले में काफी जानकार भी थीं। इतना ही नहीं, विदेशों में उनके रेस्तरां की चेन है। 

Trending Videos

आशा ताई के घर जमती थी स्वाद की महफिल
आशा भोसले को खाना बनाने का बहुत शौक था। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि अगर वे गायिका नहीं होती तो कुक बन जाती और घरों में खाना बनाकर पैसा कमातीं। आशा भोसले के हाथों के बने तमाम व्यंजन इंडस्ट्री में मशहूर थे और कई दिग्गज हस्तियां उनके हाथों के स्वाद की दीवानी थीं। आशा ताई के घर होने वाली दावतों में मेहमानों को अक्सर पाया करी, फिश करी, कड़ाही गोश्त और दाल परोसी जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Veteran singer Asha Bhosle Was also an expert at cooking know about her restaurant chain and favorite food
ऋषि कपूर-आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

चिंटू जी को पसंद था कड़ाही गोश्त
शानदार दावत देने और तरह-तरह के व्यंजन बनाने के मामले में कपूर खानदान का नाम रहा है। मगर, इस परिवार के कई सदस्य आशा ताई के हाथों के बने खाने के मुरीद रहे। यूं तो बॉलीवुड की तमाम हस्तियों को उनके हाथ का कढ़ाई गोश्त और बिरयानी बेहद पसंद थी। मगर, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को आशा भोसले के हाथों का बना खाना कुछ ज्यादा ही पसंद था। एक बातचीत के दौरान आशा भोसले ने कहा था कि ऋषि कपूर को उनके हाथ का शामी कबाब, कड़ाही गोश्त और काली दाल बहुत पसंद थी। इसके अलावा आशा भोसले के घर पर देव आनंद, राजेश खन्ना जैसे कई सितारे खाना खाने जाते थे और आशा भोसले अपने हाथ से बना खाना उन्हें खिलाती थीं। 

Asha Bhosle Death: सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं आशा भोसले, जानें आखिरी पोस्ट में क्या था खास?

Veteran singer Asha Bhosle Was also an expert at cooking know about her restaurant chain and favorite food
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

 रेस्तरां व्यवसायी के रूप में बनाई पहचान
आशा ताई ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर गायिकी में उनका करियर नहीं चमकता तो वे कुक बन जातीं। बता दें कि आशा भोंसले का रेस्टोरेंट बिजनेस जबरदस्त है। उनके दुबई और कुवैत में आशाज नाम के रेस्टोरेंट हैं, जहां पारंपरिक उत्तरी-पश्चिमी भारतीय खाना विशेष रूप से उपल्ब्ध है। उनके रेस्टोरेंट अबुधाबी, दोहा, बहरीन में भी हैं। रेस्टोरेंट के खाने और सजावट में आशा ताई का जबरदस्त दखल रहा। उन्होंने शेफ्स को लगभग 6 महीने तक ट्रेनिंग दी। खाना पकाने के प्यार ने आशा भोसले को एक सफल रेस्तरां व्यवसायी के रूप में भी पहचान दिलाई। आशा भोसले के फेवरेट फूड की बात करें तो उन्हें मिर्च का अचार, कड़ाही गोश्त, चिकन बिरयानी, शामी कबाब और हरे बैंगन का भरता बेहद पसंद था।

Asha Bhosle Death News: कल होगा आशा भाेसले का अंतिम संस्कार, आमिर और करीना समेत पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कल होगा दिग्गज गायिका का अंतिम संस्कार
मशहूर गायिका आशा भोसले को बीते दिन शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अमर उजाला से बातचीत में आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि की है। कल सोमवार को आशा ताई का अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed