सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Asha Bhosle Death: Legendary Singer Most Famous Songs Abhi Na Jaao Chhod Kar to Mujhe Naulakha Mangawa De Re

Asha Bhosle Song: 'दम मारो दम' से 'मुझे नौलखा मंगा दे रे' तक; कभी नहीं भुलाए जाएंगे आशा ताई के ये यादगार गाने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 12 Apr 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Asha Bhosle Top Songs: आशा भोसले नहीं रहीं। आज 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में दिग्गज गायिका का निधन हो गया है। अपने करीब सात दशक के करियर में उन्होंने तमाम फिल्मों के गानों को अपनी खनकती आवाज के जादू से महकाया। जानिए आशा ताई के उन गानों को बारे में, जो आज भी खूब लोकप्रिय हैं।

Asha Bhosle Death: Legendary Singer Most Famous Songs Abhi Na Jaao Chhod Kar to Mujhe Naulakha Mangawa De Re
अलविदा आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आशा भोसले के निधन से संगीत का एक दौर खत्म हो गया है। फिल्मी दुनिया में साल 1943 से उनकी गायिकी का सिलसिला शुरू हुआ और फिर हजारों गाने उनकी सुरीली आवाज में बंधते चले गए। संगीत प्रेमियों के लिए उनके सुरबद्ध गाने सुकून थे और हमेशा रहेंगे। उन्होंने मोहब्बत, तड़प, बेकरारी और न जाने कितने ही अफसानों को अपनी मखमली आवाज में बांधा। उनके कुछ गाने सदाबहार हैं, जो वर्षों से सुने जाते रहे हैं और आगे सदियों तक सुने जाएंगे।  

Trending Videos


आशा भोसले के निधन से गमगीन हुए सेलेब्स, ए आर रहमान और हेमा मालिनी समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

दम मारो दम
आशा ताई का यह चर्चित गाना साल 1971 में आई फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा का है'। फिल्म में यह गाना जीनत अमान पर फिल्माया गया था। यह गाना आज भी खूब लोकप्रिय है।

Asha Bhosle Death News: आशा ताई के निधन से इंडस्ट्री में शोक; पीएम बोले- भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी

'अभी ना जाओ छोड़ कर'
आशा ताई का यह गाना साल 1961 की प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म 'हम दोनों' का है। यह रोमांटिक गाना मोहम्मद रफी और आशा भोंसले ने गाया, जिसे देव आनंद और साधना पर फिल्माया गया था। यह गाना आज भी ट्रेंड करता है और संगीत प्रेमियो की प्ले लिस्ट में रहता है।

'मुझे नौलखा मंगा दे रे'
आशा भोसले का यह गाना महिला संगीत में अक्सर खूब बजता है। शादी-ब्याह में अक्सर इस गाने पर नाच-गाना होता है। 'मुझे नौलखा मंगा दे रे' गाना फिल्म 'शराबी' का है। आशा भोसले की सुरीली आवाज ने इसमें चार चांद लगा दिए।

'इन आंखों की मस्ती' 
साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म उमराव जान का यह गाना बेहद हिट है। इस गाने को आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाज से जगमग कर दिया। फिल्म 'उमराव जान' में यह गाना अभिनेत्री रेखा पर फिल्माया गया।

'ले गई' 
यह गाना फिल्म 'दिल तो पागल है' का है। इसे आशा भोसले और उदित नारायण ने गाया। करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया यह गाना भी खूब पसंद किया जाता है।

'ढल गया दिन हो गई शाम' 
आशा ताई का यह गाना फिल्म 'हमजोली' से है। आशा भोसले ने यह गाना मोहम्मद रफी ने गाया। जितेन्द्र और लीना चंदावरकर पर यह खूबसूरत गीत फिल्माया गया था। गाने की तासीर ऐसी है कि यह आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है।

'सजना है मुझे सजना के लिए'
फिल्म गाना फिल्म 'सौदागर' का है। शादी-ब्याह का अवसर हो या करवाचौथ जैसे पारंपरिक त्योहार का, यह गाना हमेशा इन अवसरों की रौनक बढ़ा देता है। 

ये गाने भी हैं खूब हिट
इसके अलावा आशा भोसले के गाए 'चुरा लिया है तुमने', 'झुमका गिरा रे', 'छोड़ दो आंचल', 'आओ ना', 'कह दूं तुम्हें' और 'ओ मेरे सोना रे' जैसे गाने भी काफी पसंद किए जाते हैं। आशा ताई अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मगर, दिग्गज गायिका की सुरीली आवाज का सदियों तक खनकती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed