Asha Bhosle Death: इंडस्ट्री ने किया आशा भोसले को याद, अक्षय बोले- आवाज अमर रहेगी, आमिर ने बताया एक सदी का अंत
Celebs Reaction On Asha Bhosle Death: गायिका आशा भोसले के निधन पर सिनेमा जगत की कई हस्तियां दुखी हैं। ए आर रहमान, हेमा मालिनी और तब्बू समेत कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विस्तार
आमिर खान
आमिर खान ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है 'आशा जी के निधन ने हम सबको हैरान कर दिया है। इस नुकसान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। आशा भोसले का जाना एक युग का अंत है। वह अपने गानों के जरिए हमेशा हमारे साथ रहेंगी। उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।'
ए आर रहमान
संगीतकार ए आर रहमान ने आशा भोसले के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'वह अपनी आवाज के जरिए हमेशा जीवित रहेंगी। क्या कमाल की कलाकार थीं!'
श्रेया घोषाल
गायिका श्रेया घोषाल ने आशा भोसले के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा आज हमने एक ऐसी आवाज खो दी, जिसने कई पीढ़ियों को परिभाषित किया।
View this post on Instagram
करण जौहर
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।
तब्बू
तब्बू ने आशा भोसले के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लंबी पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा 'आपके गानों के जरिए हमने प्यार और तड़प.. दर्द और जुनून महसूस किया। मैं इसे जिंदगी भर सहेजकर रखूंगी।'
हेमा मालिनी
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने आशा भोसले के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा 'आशा ताई अब नहीं रहीं! यह महाराष्ट्र और पूरे भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई या जगह कोई और कभी नहीं ले सकता!'
A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने आशा भोसले के निधन पर दुखा जताया है। उन्होंने गायिका के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'आशा भोसले के निधन पर मैं जो मससूस कर रहा हूं उसे शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी।'
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने आशा भोसले का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'एक जमाना, संगीत का ऐसा संसार जो पल बीत जाने के बाद भी लंबे समय तक बना रहता है, वो गुजर गया। आशा जी को श्रद्धांजलि।'
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने आशा भोसले की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
शंकर महादेवन
शंकर महादेवन ने आशा भोसले के निधन पर कहा है 'हम सभी के लिए और भारतीय संगीत के लिए यह एक बहुत ही दुखद दिन है।'
VIDEO | Singer-composer Shankar Mahadevan on the demise of Asha Bhosle says, “A very sad day for all of us and for Indian music. I just cannot believe that our dearest Asha Tai is no more. I’m unable to express my sorrow, as a musician, as her admirer and as a close family… pic.twitter.com/gc0R6qIdeL
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
रजत बेदी
रजत बेदी ने आशा भोसले के निधन पर हैरानी जताई है। उन्होंने इसे बड़ा नुकसान बताया है।
जूनियर एनटीआर#WATCH | Mumbai: On the demise of legendary singer Asha Bhosle, actor Rajat Bedi says, "Big loss to the industry. I express my condolences to her family and all her fans..." pic.twitter.com/q253eLUwnx
— ANI (@ANI) April 12, 2026
साउथ के अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक जताया है।
Actor NTR Rao Junior (@tarak9999) posts, "Deeply saddened by the news of Asha Bhosle ji’s passing. Her magical voice was the heartbeat of Indian cinema for decades and touched millions of hearts. She leaves behind a legacy that will live on for generations and will always be… pic.twitter.com/F2oogqiw6v
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक जयाता है।
Defence Minister Rajnath Singh (@rajnathsingh) posts, "भारत की सुर सम्राज्ञी आशा भोसले जी का निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है।पार्श्व गायिका के रूप में उन्होंने हज़ारो फ़िल्मों एवं संगीत एल्बम्स में अपनी आवाज़ दी।उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया… pic.twitter.com/RVJl84leVD
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रेदश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है।
Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu (@ncbn) posts, "Deeply saddened to learn of the passing of veteran singer Asha Bhosle Ji. A legendary and versatile Indian vocalist, she was the most recorded artist in music history. Her extraordinary contributions to the music industry… pic.twitter.com/67iEQAWAr7
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
आशा भोसले, जिन्हें भारत की सबसे मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में से एक माना जाता है, का करियर कई दशकों लंबा रहा है। उन्होंने कई भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उनके मशहूर गानों में 'पिया तू अब तो आजा', 'रंगीला रे', 'राधा कैसे न जले' और 'शरारा शरारा' जैसे हिट गाने शामिल हैं।
यह नहीं उन्होंने बॉलीवुड में नामी संगीतकारों संग किया काम है। इस लिस्ट में शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आरडी बर्मन, ओपी नायर, इलैयराजा, बप्पी लहरी और ए.आर रहमान जैसे नाम शामिल हैं।