सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonu nigam tribute asha bhosle touched the lives of Billions over multiple decades through her music

Asha Bhosle Dies: सोनू निगम ने आशा भोसले के साथ बिताए पलों को किया याद, लिखा- 'पर दिल अभी भरा नहीं...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 12 Apr 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonu Nigam Tribute Asha Bhosle: गायक सोनू निगम ने आशा भोसले को याद करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर दो पुरानी यादगार तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ ही सोनू ने आशा ताई के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है।

sonu nigam tribute asha bhosle touched the lives of Billions over multiple decades through her music
सोनू निगम और आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

गायक सोनू निगम और आशा भोसले ने कई गाने एक साथ में गाए हैं। आज आशा भोसले के निधन पर हर कोई दुखी है और उन्हें अपने तरीके से भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। गायक सोनू निगम ने आशा भोसले के साथ बिताए कई पलों को याद किया और उनके लिए एक भावुक नोट भी लिखा है।

Trending Videos

सोनू निगम ने शेयर की दो खास तस्वीरें
सोनू निगम ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सोनू किसी मंच पर दिखाई दे रहे हैं। सोनू पूरे आदर, श्रद्धा और समर्पण के साथ आशा ताई के पैरों को पानी से धोते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस तस्वीर में सोनू और आशा के साथ कई लोग नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर किसी कॉन्सर्ट की लग रही है। इस तस्वीर में सोनू स्टेज पर आशा के पैरों को छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि  
सोनू निगम ने कुछ ही देर पहले आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया। सोनू ने कैप्शन में लिखा, 'हर दौर की सबसे महान गायिकाओं में से एक का सफर आज खत्म हो गया। भारतीय फिल्म संगीत के सुनहरे युग की आखिरी योद्धा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।'

रियाज के जुनून ने किया प्रेरित
सोनू ने आगे लिखा, 'उन्होंने एक भरा-पूरा जीवन जिया। इसमें कई उतार-चढ़ाव और मुश्किलों का सामना किया और इन्हीं मुश्किलों ने उन्हें बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचाया। दशकों तक अपने संगीत से उन्होंने करोड़ों लोगों के दिल को छुआ। वे ऐसी कलाकार थीं, जिन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी पलों तक रियाज के प्रति जुनून से हमें प्रेरित किया।'

सोनू ने पुराना किस्सा किया याद
सोनू ने आगे लिखा, 'आशा जी, 1994 में जब मैं पहली बार आपसे मिला और आपके साथ गाना गाया, तब से दिसंबर 2024 के हमारे आखिरी कॉन्सर्ट तक, और पिछले साल हमारे साथ गाए गए आखिरी दो डुएट गानों तक- आपके साथ बिताया पूरा सफर मैं हमेशा खुशी और गर्व से याद रखूंगा। मैं बस इतना ही कह सकता हूं- 'चले तो गए हो, पर दिल अभी भरा नहीं।' सोनू ने आगे लिखा, 'दूसरी दुनिया में फिर मिलेंगे। ओम शांति।'

एक साथ कई गाने गा चुके हैं सोनू निगम और आशा भोसले
सोनू निगम और आशा भोसले ने मुख्य रूप से 1990 के दशक के आखिर और 2000 के दशक की शुरुआत में कई रोमांटिक और फिल्मी गाने साथ गाए हैं। उनके लोकप्रिय गानों में 'तेरे दिल के पास', 'मैं तेरे दिल की मलिका' और 'कमबख्त इश्क' जैसे कई गाने हैं। दोनों ने कई स्टेज शोज और म्यूजिक इवेंट्स में भी साथ प्रस्तुति दी है। 

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle: आशा भोसले के सम्मान में करण जौहर ने उठाया बड़ा कदम, पोस्टपोन किया 'चांद मेरा दिल' सॉन्ग रिलीज...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed