सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar leases Andheri duplex to Boeing 777 commander for Rs 1.44 lakh per month as per report

अक्षय कुमार ने एक कमांडर को किराए पर दिया अपना डुप्लेक्स? एक महीने की कीमत में निकल जाएगा आपके घर का खर्च

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 12 Apr 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshay Kumar Duplex: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपना अंधेरी स्थित डुप्लेक्स बोइंग 777 एक कमांडर को किराए पर दे दिया है। एक महीने का किराया इतना है कि पूरे घर का एक महीने का खर्च निकाला जा सकता है?

Akshay Kumar leases Andheri duplex to Boeing 777 commander for Rs 1.44 lakh per month as per report
अक्षय कुमार - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' का प्रमोशन जोरो से कर रहे हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। हाल ही में जानकारी आई है कि अक्षय ने मुंबई के अंधेरी (वेस्ट) में अपना डुप्लेक्स फ्लैट किराए पर दे दिया है। उन्होंने अपना यह फ्लैट एक कमांडर एनी दिव्या को दिया गया है।

Trending Videos

अक्षय ने किराए पर दिया अपना डुप्लैक्स
सीआरई मैट्रिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, यह संपत्ति 1.44 लाख रुपये महीने के किराए पर ली गई है। किराए का समझौता इस साल 7 अप्रैल को रजिस्टर्ड हुआ था। यह डुप्लेक्स अपार्टमेंट स्काई पैन बिल्डिंग की 11वीं और 12वीं मंजिल पर है। यह मुंबई के ओबेरॉय कॉम्प्लेक्स में न्यू लिंक रोड पर स्थित है। एनी दिव्या विजयवाड़ा की रहने वाली हैं। वे बोइंग 777 विमान उड़ाने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की कमांडरों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भूत बंगला' का बजट
फिल्म 'भूत बंगला' का कुल बजट करीब 120 करोड़ रुपये है। इसमें 53.4 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए फिल्म को 64.08 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने होंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और असरानी जैसे कलाकार हैं। 'भूत बंगला' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका पेड प्रीव्यू शोज 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से शुरू होंगे।

प्रियदर्शन ने भूतों पर क्या कहा?
प्रियदर्शन ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, 'मैं भूतों पर बिल्कुल यकीन नहीं करता। मैं मनोविज्ञान का छात्र हूं। डर तो हमारे दिमाग में ही बसता है।' उन्होंने आगे बताया कि फिल्म का हीरो भी शुरू में भूतों पर यकीन नहीं करता, लेकिन धीरे-धीरे उसे यकीन हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Dies: सोनू निगम ने आशा भोसले के साथ बिताए पलों को किया याद, लिखा- 'पर दिल अभी भरा नहीं...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed