सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Asha Bhosle Passes Away What caused Death Share By Doctors

Asha Bhosle: अचानक बिगड़ी थी आशा ताई की तबीयत, जानें किस कारण से हुआ दिग्गज गायिका का निधन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 12 Apr 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Asha Bhosle Death News: आशा भोसले के निधन से संगीत जगत और बॉलीवुड में दुख की लहर दौड़ पड़ी है। आखिर इस दिग्गज गायिका का निधन किस कारण हुआ? जानिए। 
 

Asha Bhosle Passes Away What caused Death Share By Doctors
दिवंगत गायिका आशा भाेसले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अपना पूरा जीवन संगीत को समर्पित करने वाली मशहूर गायिका आशा भाेसले का रविवार को निधन हो गया। डॉक्टर और परिवार वालों द्वारा उनके निधन का कारण साझा किया गया है। शनिवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनका इलाज भी चला लेकिन रविवार को उनके निधन की सूचना साझा की गई। जानिए, क्या रहा आशा भोसले के निधन का कारण?

Trending Videos

शनिवार देर रात अचानक बिगड़ी तबीयत
आशा भोसले को शनिवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका इलाज किया गया। यह जानकारी ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने अमर उजाला के साथ साझा की थी। उन्होंने बताया है कि दिग्गज गायिका को दिल का दौरा पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Asha Bhosle Passes Away What caused Death Share By Doctors
आशा भोसले - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सीने में संक्रमण की भी शिकायत थी
डॉक्टर्स ने जहां दिल का दौरा पड़ने की बात कही थी। वहीं आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनका हेल्थ अपडेट साझा किया था। शनिवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोसट पर लिखा था, ‘अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।’ जनाई भोसले ने अपनी पोस्ट में आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने वाली बात नहीं बताई है। 

यह था निधन का असल कारण? 
रविवार को जब गायिका आशा भोसले का निधन हुआ था। डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि गायिका का निधन मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते हुआ है। डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, ‘यह बहुत दुख की बात है कि आशा भोसले जी का आज निधन हो गया। उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं थीं और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण उनका निधन हो गया।’ 
आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। संगीत जगत में दिए गए उनके योगदान को याद किया है। सोमवार को आशा भोसले के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed