सब्सक्राइब करें

Live

Asha Bhosle Death News: आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, शाहरुख बोले- लव यू; सोनू निगम ने जताया दुख

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 12 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Asha Bhosle Death Update Live: तमाम फिल्मी गानों को अपनी मखमली आवाज से सजाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार दोपहर 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद से ही सिने जगत में शोक है। शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक और सोनू निगम से लेकर श्रेया घोषाल तक; हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। आशा ताई का पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके घर पहुंच चुका है, जहां सेलेब्स उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दिग्गज गायिका का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। यही वही जगह है, जहां उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर का भी अंतिम संस्कार हुआ था। 

Asha Bhosle Passed Away Live Family Age Songs Celebs Reaction News in Hindi
आशा भोसले (1933- 2026) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

06:57 PM, 12-Apr-2026

देवेंद्र फडणवीस भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उनका काफिला आशा भोसले के घर पर देखा गया। 



06:09 PM, 12-Apr-2026

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे सेलेब्स

आशा भोसले का पार्थिव शरीर परिवार वाले घर लेकर आ गए। उनके घर पर कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। यह सभी आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।  
 

 
 

06:08 PM, 12-Apr-2026

आलिया भट्ट से लेकर रश्मिका मंदाना तक ने आशा ताई को याद किया

आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना, अनुष्का शर्मा, चिरंजीवी जैसे बॉलीवुड और साउथ सेलेब्स ने आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
05:23 PM, 12-Apr-2026

सोनू निगम ने जताया शोक

सोनू निगम ने आशा भाेसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संगीत जगत में दिए गए उनके योगदान को याद किया। 
 


 
05:10 PM, 12-Apr-2026

आशा भोसले का पार्थिव शरीर घर पहुंचा

परिवार वाले आशा भोसले का पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंच गए हैं। कल उनका अंतिम संस्कार होगा।   
 
04:54 PM, 12-Apr-2026

आशा भोसले के निधन पर गमगीन हुए शाहरुख खान

आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर शाहरुख खान का मन दुखी हो गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट करके अपना दुख जाहिर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
04:45 PM, 12-Apr-2026

करीना कपूर ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशा भाेसले की एक पुरानी तस्वीर साझा की। उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री करीना कपूर दिग्गज गायिका के निधन पर बहुत दुखी हैं। 

04:13 PM, 12-Apr-2026

सिंगर श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन ने आशा भोसले के योगदान को किया याद

गायिका श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। संगीत जगत में दिए गए उनके योगदान को याद किया। आशा ताई के जाने से दोनों काफी दुखी हैं। 
 


 

04:04 PM, 12-Apr-2026

कल अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा आशा भोसले का पार्थिव शरीर

आशा भोसले का पार्थिव शरीर आज शाम 5-6 के बीच हॉस्पिटल से उनके लोअर परेल के घर कासा ग्रांडे (Casa Grande) ले जाया जाएगा। कल  सुबह 11 से 3 बजे तक पार्थिव उनके घर पर ही अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल शाम 4-5 बजे दादर के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
03:51 PM, 12-Apr-2026

संजय दत्त ने आशा भोसले के साथ की पुरानी यादों को किया साझा

आशा भोसले के निधन पर अभिनेता संजय दत्त भी गमगीन हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने आशा भोसले और उनकी संगीत यात्रा को याद किया है। 

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed