सब्सक्राइब करें

Box Office: वीकएंड पर फिर गरजी 'धुरंधर 2', जानें 'डकैत' और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कैसा है हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 13 Apr 2026 08:10 AM IST
सार

Box Office Report: रविवार का दिन 'डकैत', 'धुरंधर 2' और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' के लिए ठीक-ठाक रहा। 25वें दिन 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म अच्छा कर रही है।

विज्ञापन
Box Office collection on sunday dhurandhar 2 dacoit and project hail mary
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में धमाल मचा रही हैं। रविवार का दिन सभी फिल्मों के लिए ठीक-ठाक रहा। 'धुरंधर 2' सभी फिल्मों पर हावी रही है। इसे वीकएंड का फायदा मिला है। धीमी रफ्तार से 'डकैत' की कमाई जारी है। 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' की भी वीकएंड पर कमाई बढ़ी है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन।

Trending Videos
Box Office collection on sunday dhurandhar 2 dacoit and project hail mary
फिल्म डकैत - फोटो : इंस्टाग्राम@dacoit
'डकैत' का कुल कलेक्शन
साउथ की फिल्म 'डकैत' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 6.85 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसकी कमाई 6.55 करोड़ रुपये थी। इस तरह से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 19.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष अहम किरदार में हैं। यह फिल्म तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई है।

Dacoit Movie Review: दमदार दिखे मृणाल और अदिवि शेष, क्लाइमेक्स भी जबरदस्त; फिर कहां चूकी ‘डकैत’? पढ़ें रिव्यू
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office collection on sunday dhurandhar 2 dacoit and project hail mary
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' की अब तक की कमाई
  • 'धुरंधर 2' को वीकएंड का फायदा मिला है।
  • इसने रविवार को 14.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110.60 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही थी।
  • पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये जुटाए थे।
  • 25 दिनों में इसने कुल 1083.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
  • यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
Box Office collection on sunday dhurandhar 2 dacoit and project hail mary
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है। इसने 25 दिनों में वर्ल्डवाइड 1712.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर फिल्म की कमाई इसी तरह जारी रही तो यह जल्द ही 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1740 करोड़ रुपये है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर 2', 'बाहुबली 2' और 'दंगल' से काफी पीछे है।
विज्ञापन
Box Office collection on sunday dhurandhar 2 dacoit and project hail mary
प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : यूट्यूब
'प्रोजेक्ट हेल मेरी'
26 मार्च को भारत में रिलीज होने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने रविवार को 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में इसने 20.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 24.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.01 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed