फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maharaj actor Junaid Khan said Laapataa Ladies director Kiran Rao the best actor in family Not Aamir khan

Junaid Khan: आमिर खान के बेटे जुनैद खान का बयान, नहीं मानते पिता को परिवार का सबसे बेहतरीन कलाकार

Sun, 14 Jul 2024 03:48 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 14 Jul 2024 03:48 PM IST
सार

आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपने पिता को परिवार का सबसे बेहतरीन कलाकार नहीं मानते। 
 

विज्ञापन
Maharaj actor Junaid Khan said Laapataa Ladies director Kiran Rao the best actor in family Not Aamir khan
जुनैद- आमिर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix

विस्तार

बॉलीवड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने हाल में ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने बतौर अभिनेता फिल्म 'महाराज' से डेब्यू किया है। दिग्गज ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म में जयदीप अहलावत और शरवरी वाघ भी नजर आए हैं। इस फिल्म के लिए जुनैद खान की काफी सराहना भी की गई है। जुनैद को ये गुण अपने पिता से विरासत में मिला है, जो खुद एक शानदार अभिनेता हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान जुनौद ने बताया कि वो अपने परिवार में सबसे बड़ा कलाकार किसे मानते हैं। 

विज्ञापन


किरण राव को बताया आमिर से बेहतर कलाकार
एक इंटरव्यू के दौरान जुनैद खान ने अपने परिवार के सबसे बड़े कलाकार के बारे में बात की। उन्होंने इस दौरान अपने पिता की पूर्व पत्नी किरण राव को आमिर से बेहतर कलाकार बताया है। महाराज अभिनेता ने किरण के अभिनय कौशल की काफी तारीफ की। इस दौरान उन्होंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा का जिक्र करते हुए कहा कि इसके ऑडिशन के दौरान किरण ने उनकी मां की भूमिका निभाई थी। एक तरह से दोनों ने इस ऑडिशन के दौरान एक साथ काम किया था। 
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: रवि किशन ने शिवानी कुमारी की लगाई फटकार, बोले- 'कोई भी भाषा आपको अपमान करना नहीं सिखाती'
विज्ञापन
विज्ञापन

'छोटी बातों को बड़ा बना देते हैं पापा' 
एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने कहा था कि जुनैद उन्हें कार नहीं खरीदने देते, क्योंकि वह कार की बजाय सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर जुनैद ने जवाब देते हुए कहा, पापा छोटी-छोटी बातों को बड़ा मुद्दा बना देते हैं। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि वह बस सबसे बेहतर और उपयोगी तरीके से यात्रा करना पसंद करते हैं। उनके लिए रिक्शा से घूमना ज्यादा आसान है, क्योंकि इससे पार्किंग की चिंता नहीं करनी पड़ती।
सकीं अक्षय कुमार की ये साउथ रीमेक फिल्में
साई पल्लवी के संग आने वाले हैं नजर 
बात करें जुनैद के वर्क फ्रंट की, तो हाल में ही उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म को आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी बना रही है। इसके अलावा खुशी कपूर के साथ उनकी एक औऱ रोमांटिक कॉमेडी की अफवाहें हैं। हालांकि. इस पर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
मुकम्मल नहीं हुआ इन सेलेब्स का इश्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed