फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manisha Koirala seeks support for Nepal and says I pray that your love and support continue

'मेरी गुजारिश है... एक बार फिर नेपाल की यात्रा करें'; बाढ़ त्रासदी के बीच मनीषा कोइराला ने लोगों से की अपील

Sun, 30 Aug 2026 06:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Aug 2026 06:55 PM IST
सार

Manisha Koirala: नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। इस बीच अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने लोगों से अपील की है और इस मुश्किल वक्त में समर्थन मांगा है।

विज्ञापन
Manisha Koirala seeks support for Nepal and says I pray that your love and support continue
मनीषा कोइराला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नेपाल में बीते बुधवार को भोटेकोशी नदी तंत्र से आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। कई लोगों की जान गई। कई लापता हैं। इस आपदा का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ा है। इस बीच अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने लोगों से गुजारिश की है कि इस मुश्किल वक्त में देश के प्रति समर्थन जताएं।

विज्ञापन

मनीषा कोइराला की लोगों से अपील
मनीषा कोइराला नेपाली मूल की अभिनेत्री हैं। 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड में कई चर्चित फिल्मों में काम किया। इस वक्त जब मनीषा का देश बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है तो उन्होंने लोगों से अपने देश में पर्यटन के लिए आने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री ने क्या कहा?
मनीषा कोइराला ने सद्गुरु द्वारा आयोजित एक विशेष सभा कार्यक्रम 'इन सॉलिडेरिटी विद नेपाल' में अपनी बात रखी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक,  मनीषा कोइराला ने सद्गुरु के कार्यक्रम में देश के लिए समर्थन मांगा। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं पूरी इंटरनेशनल कम्युनिटी से गुजारिश करना चाहती हूं कि आपने नेपाल के प्रति बार-बार दया और प्यार दिखाया है। मैं प्रार्थना करती हूं कि आपका यह प्यार और सहयोग बना रहे'। 

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'एक देश के तौर पर, हमें लोगों के हमारे देश आने की जरूरत है। हमें टूरिज्म की जरूरत है। हम नहीं चाहते कि हमें सिर्फ एक ऐसे देश के तौर पर जाना जाए, जो आपदाओं से भरा हो या लगातार मुश्किलों का सामना कर रहा हो। हम अपने खूबसूरत मौसम, हिमालय, बेहतरीन लोगों, प्रकृति, संस्कृति और परंपराओं के लिए जाने जाना चाहते हैं'। 

विज्ञापन

मनीषा बोलीं- 'टूरिज्म हमारी जीवन रेखा'
मनीषा ने आगे कहा, 'नेपाल बॉर्डर के पास एक आपदा आई है, लेकिन टूरिज्म हमारी जीवन-रेखा है। मैं इंटरनेशनल कम्युनिटी को प्रोत्साहित करती हूं कि वे एक बार फिर नेपाल की यात्रा करें'। मनीषा ने अपने पोस्ट में सदगुरु का भी आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed