फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Matt Damon Tom Holland The Odyssey And Vijay Jana Nayagan Movies Box Office Collection and Latest Earning

Jana Nayagan-The Odyssey BO: 'स्पाइडर मैन 4' की दस्तक से 'द ओडिसी' की कमाई पर असर? जानिए 'जन नायकन' का हाल

Thu, 30 Jul 2026 08:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 30 Jul 2026 08:31 PM IST
सार

Jana Nayagan-The Odyssey Collection: आज 30 जुलाई को दो नई फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। वहीं, पहले से सिनेमाघरों में विजय अभिनीत 'जन नायकन' और हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' लगी हुई हैं। जानिए इनका कलेक्शन

विज्ञापन
Matt Damon Tom Holland The Odyssey And Vijay Jana Nayagan Movies Box Office Collection and Latest Earning
जन नायकन-द ओडिसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित टॉम हॉलैंड की फिल्म 'द ओडिसी' भारतीय सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच आज 30 जुलाई को अभिनेता की फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' भी रिलीज हो गई है। वहीं, थलापति विजय की 'जन नायकन' भी थिएटर्स में हैं। जानिए गुरुवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन


Spider Man- Brand New Day Movie Review: टॉम हॉलैंड ने लगा दी पूरी जान, एक्शन और इमोशन भरपूर पर खटकती है यह बात

विज्ञापन

Matt Damon Tom Holland The Odyssey And Vijay Jana Nayagan Movies Box Office Collection and Latest Earning
जन नायकन - फोटो : एक्स

'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस
थलापति विजय की 'जन नायकन' शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। कल बुधवार को सातवें दिन इस फिल्म ने 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज आठवें दिन इस फिल्म ने 2.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 151.93 करोड़ रुपये हुआ है।

  • हिंदी में 'जन नायकन' ने टोटल 13.42 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी में यह 'जन नेता' के नाम से लगी है।
  • तमिल भाषा में 129.75 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
  • तेलुगु भाषा में इस फिल्म ने 8.76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

Matt Damon Tom Holland The Odyssey And Vijay Jana Nayagan Movies Box Office Collection and Latest Earning
'द ओडिसी' में मैट डेमन का किरदार - फोटो : एक्स @odysseymovie

'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' को भारत में खूब प्यार मिल रहा है। यह फिल्म यहां 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। कमाई की बात करें तो इसने बीते दिन बुधवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने आज 14वें दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 133.95 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन

Matt Damon Tom Holland The Odyssey And Vijay Jana Nayagan Movies Box Office Collection and Latest Earning
टॉम हॉलैंड-स्पाइडर मैन 4 - फोटो : इंस्टाग्राम

'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' का कितना पड़ा असर?
टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर मैन 4' आज 30 जुलाई को भारत में रिलीज हो गई है। इसकी रिलीज से फिल्म 'द ओडिसी' का कलेक्शन प्रभावित हुआ है। बता दें कि 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' ने ओपनिंग डे पर 39.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म भारत में हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed