सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Mentor Of Viral Girl Monalisa Getting Shocked After The News Of Her Marriage With Boyfriend

वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी से गुरु भी हैरान, बोले- 'पिता को भी झटका लगा, करियर अभी शुरू ही हुआ था'

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Monalisa Mentor Reaction On Marriage: वायरल गर्ल मोनालिसा ने अचानक अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करके सबको हैरान कर दिया है। अब उनकी इस शादी पर उनके मेंटर व गुरु का भी रिएक्शन सामने आया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया…

Mentor Of Viral Girl Monalisa Getting Shocked After The News Of Her Marriage With Boyfriend
मोनालिसा की शादी पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा की केरल में अचानक शादी की खबर ने उनके करीबियों को भी हैरान कर दिया है। अमर उजाला से बातचीत में मोनालिसा के टीचर और मेंटर महेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह खबर उनके लिए भी किसी झटके से कम नहीं थी। उन्हें इसकी जानकारी भी अचानक ही मिली।

Trending Videos


मुझे भी यह खबर सुबह-सुबह पता चली, हमारे लिए भी काफी शॉकिंग था
महेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि उन्हें सुबह-सुबह परिवार की तरफ से फोन आया और तब जाकर इस पूरी घटना का पता चला। उन्होंने कहा, 'मुझे भी यह खबर सुबह-सुबह पता चली। परिवार की तरफ से फोन आया कि मोना केरल में है और शादी की बात चल रही है। उसके बाद मैंने भी न्यूज और वीडियो देखे। उसमें मंदिर में शादी करते हुए दिखाया जा रहा है और दोनों कैमरे पर बोल भी रहे हैं कि हमने शादी कर ली है। सच कहूं तो यह सब हमारे लिए भी काफी शॉकिंग था, क्योंकि पहले किसी को इस बारे में कुछ भी पता नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन




जब उन्होंने कहा कि हम छह महीने से प्यार में थे, तब और भी हैरानी हुई
वह आगे कहते हैं, 'जब उन्होंने माइक पर कहा कि हम लोग पिछले छह महीने से प्यार में थे, तब तो और भी हैरानी हुई। अगर पहले से बताया होता तो शायद इतना झटका नहीं लगता। लेकिन यह सब अचानक सामने आया, इसलिए परिवार और हम लोगों के लिए भी यह थोड़ा मुश्किल था समझना।'

Mentor Of Viral Girl Monalisa Getting Shocked After The News Of Her Marriage With Boyfriend
बॉयफ्रेंड के साथ मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

लड़का भी आर्टिस्ट है
महेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि मोनालिसा के जिस युवक से शादी की खबर सामने आ रही हैं, वह भी आर्टिस्ट बताया जा रहा है। पिछले कुछ समय से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। उनके साथ की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। लेकिन इतनी जल्दी बात शादी तक पहुंच जाएगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। अगर पहले बताया होता तो शायद हम लोग समझ पाते कि मामला क्या है?'

यह खबर भी पढ़ेंः ‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है’, वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी की खबरों पर बोले निर्देशक सनोज मिश्रा

इतनी मेहनत से करियर शुरू हुआ था
महेंद्र सिंह लोधी के मुताबिक, मोनालिसा का करियर अभी शुरू ही हुआ था और यही बात उन्हें सबसे ज्यादा सोचने पर मजबूर करती है। उन्होंने कहा कि उसका करियर शुरू ही हुआ था। फिल्म चल रही थी, गाने आ रहे थे, काम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। इतनी मेहनत से करियर शुरू हुआ था, इसलिए अचानक शादी की खबर सुनकर चिंता तो होती है। मैंने उसके करियर को बनाने में काफी मेहनत की है, इसलिए बस यही चाहता हूं कि उसका काम रुकना नहीं चाहिए।'

Mentor Of Viral Girl Monalisa Getting Shocked After The News Of Her Marriage With Boyfriend
पिता के साथ मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम-@mona_lisa_007

मैंने उसे हाथ पकड़कर पढ़ना-लिखना और एक्टिंग सिखाई
वह यह भी बताते हैं कि जब मोनालिसा पहली बार वायरल होकर आई थीं, तब उन्हें शुरुआत से कई चीजें सिखानी पड़ीं। उसे हिंदी भी ठीक से नहीं आती थी। पढ़ना-लिखना भी बहुत कम आता था। मैंने उसका हाथ पकड़कर पढ़ना सिखाया, लिखना सिखाया, बोलना सिखाया और एक्टिंग भी सिखाई। बहुत सारी चीजें शुरुआत से सिखानी पड़ीं क्योंकि उसने पहले स्कूल भी नहीं देखा था। धीरे-धीरे वह सीख रही थी और आगे बढ़ रही थी।

यह खबर भी पढ़ेंः बॉयफ्रेंड के लिए घर छोड़कर केरल भागीं वायरल गर्ल माेनालिसा, बाेलीं- पिता बना रहे थे दबाव; जानिए क्या है मामला?

पिता को भी यह बात अचानक ही पता चली, परिवार के लिए भी झटका था
परिवार की प्रतिक्रिया पर गुरु ने बताया कि पिता को भी यह बात अचानक ही पता चली। ऐसे मामलों में परिवार को भी समय लगता है चीजों को स्वीकार करने में। जब अचानक ऐसी खबर आती है, तो स्वाभाविक है कि सबको थोड़ा झटका लगता है। लेकिन अब जो हो गया है, उसमें ज्यादा क्या कहा जा सकता है।

बस यही चाहता हूं कि मोना खुश रहे, लेकिन करियर पर जरूर ध्यान दे
अंत में वह कहते हैं कि मैं बस यही चाहता हूं कि मोना खुश रहे, लेकिन अपने करियर पर भी जरूर ध्यान दे। इतनी मेहनत से उसका सफर शुरू हुआ है, इसलिए मैं हमेशा यही कहूंगा कि काम करती रहे और आगे बढ़ती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed