Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Robert Pattinson reaction on his casting as new James Bond says the honour of a lifetime Fans also cheer

रॉबर्ट पैटिनसन: जेम्स बॉन्ड बनने पर क्या बोले अभिनेता? शाही परिवार ने किया स्वागत, नेटिजंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Tue, 17 Nov 2026 10:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Nov 2026 10:17 AM IST
सार

  • Robert Pattinson is 007: हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन अब पर्दे पर जेम्स बॉन्ड बने नजर आएंगे।
  • चर्चित ब्रिटिश जासूस के किरदार को निभाने के लिए उनके नाम का आधिकारिक तौर पर एलान हो चुका है। 
  • यह भूमिका निभाने वाले रॉबर्ड सातवें एक्टर हैं। अपने कास्टिंग पर उन्होंने रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
Robert Pattinson reaction on his casting as new James Bond says the honour of a lifetime Fans also cheer
रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन को दर्शक जेम्स बॉन्ड के रूप में देखेंगे। डेनियल क्रेग के उत्तराधिकारी के तौर पर उनके नाम की घोषणा हो चुकी है। वे आधिकारिक बॉन्ड फिल्म में यह किरदार निभाने वाले सातवें अभिनेता बन गए हैं। इस लोकप्रिय किरदार को निभाते हुए रॉबर्ट पैटिनसन बेहद खुश हैं। उन्होंने इस पर खुशी जताते हुए इसे लाइफटाइम सम्मान बताया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर आए अलग-अलग रिएक्शन
रॉबर्ट पैटिनसन के नाम का एलान जैसे ही जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए हुआ, इस पर नेटिजंस और एक्टर के फैंस के रिएक्शन भी आने लगे। रॉबर्ट के प्रशंसक बेहद खुश हैं। 'ट्वाइलाइट' से लेकर 'द बैटमैन', 'गुड टाइम' और  'द ओडिसी'  तक अलग-अलग किरदार निभा चुके रॉबर्ट को अब जासूस के रूप में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। वहीं, कुछ क्रिटिक्स ने एक्टर की कास्टिंग पर सवाल भी उठाए हैं। इस बीच ब्रिटेन के शाही परिवार ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाही परिवार ने क्या कहा?
रॉबर्ट को बॉन्ड के रूप में चुने जाने पर इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग राय आ रही है। जेम्स बॉन्ड के रूप में रॉबर्ट पैटिनसन की कास्टिंग पर ब्रिटेन के शाही परिवार ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस किरदार के लिए एक्टर को चुने जाने पर अप्रूवल दे दिया है। एक्स पोस्ट में लिखा है, 'मैजेस्ट्री की सीक्रेट सर्विस में स्वागत किया'।
 

विज्ञापन

रॉबर्ट पैटिनसन ने क्या कहा?
खुद अभिनेता रॉबर्ट ने भी इस महत्वपूर्ण जासूस के किरदार को निभाने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसे जिंदगी का लाइफटाइम सम्मान कहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस भी इसे लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'इसकी उम्मीद नहीं थी'। एक यूजर ने लिखा है, 'रॉबर्ट जासूस के रूप में शानदार लगेंगे'।
 


 
 
 

सवाल भी उठे, यूजर ने कहा- 'बॉन्ड वाली वाइब नहीं'
रॉबर्ट को जेम्स बॉन्ड के रूप में चुने जाने पर हर कोई खुश नहीं है। कुछ लोग उनकी कास्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं और इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने लिखा है, 'यह सच में एक शॉक जैसा है। रॉबर्ट पर अभी भी शक है। मुझे उससे बॉन्ड वाली वाइब नहीं मिलती। और न ही बैटमैन वाली'। एक यूजर ने लिखा है, 'वे जेम्स बॉन्ड नहीं, बल्कि बॉन्ड विलेन के रूप में अच्छे लगते'। कुछ यूजर्स ने उनकी कास्टिंग को बहुत निराशाजनक और बिना सोचे-समझे किया गया चुनाव बताया। कुछ कहा कहना है कि रॉबर्ट पहले से ही बैटमैन का रोल कर रहे थे। ऐसे में सवाल उठाया जा रहा है कि एक ही एक्टर को कई आइकॉनिक कैरेक्टर के लिए क्यों चुना जाना चाहिए?




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed