सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Orhan Awatramani aka Orry explained how he earns charges Rs 76 lakh for one Insta Reel and 25 lakh for events

कैसे पैसे कमाते हैं सितारों के चहेते ओरी? खुद किया खुलासा; एक इंस्टाग्राम रील के लिए वसूलते हैं इतने लाख

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Jun 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Orhan Awatramani: ओरी उर्फ ओरहान आवत्रमणि! बी-टाउन के हर इवेंट में नजर आने वाले ओरी को लेकर अक्सर सवाल किया जाता है कि उनकी आय का स्रोत क्या है? हाल ही में खुद उन्होंने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। जानिए

Orhan Awatramani aka Orry explained how he earns charges Rs 76 lakh for one Insta Reel and 25 lakh for events
ओरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी को सिनेमा जगत के हर इवेंट में देखा जाता है। वे सितारों के पसंदीदा हैं। स्टारकिड्स के साथ भी ओरी की खूब बनती हैं और अक्सर नीसा देवगन, अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर के साथ पार्टी करते देखा जाता है। आलीशान जिंदगी जीने वाले ओरी की आमदनी कैसे होती है? अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है। खुद ओरी ने इसे लेकर रिएक्शन दिया है। 


 
कैसे होती है ओरी की इनकम?
ओरी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में जिक्र किया कि ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड कंटेंट उनकी कमाई का बड़ा जरिया हैं। ओरी ने बताया कि वे इंस्टाग्राम रील्स, ब्रांड डील्स और पेड अपीयरेंस (किसी इवेंट में पैसे लेकर शामिल होने) से कैसे कमाई करते हैं? उन्होंने कहा कि वे प्राइवेट इवेंट्स के लिए 25 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। वहीं, एक इंस्टाग्राम रील के लिए वे 76 लाख रुपये लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी और इवेंट के लिए कितनी फीस?
ओरी ने बताया कि उन्होंने अपने पर्सनल ब्रांड और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिली लोकप्रियता को एक मुनाफे वाले बिजनेस में बदल लिया है। अपनी कमाई के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई एक डील में उन्हें एक इंस्टा रील के लिए 76 लाख रुपये मिले। ओरी ने के के क्रीएट पॉडकास्ट में यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कोई भी उन्हें निजी इवेंट के लिए हायर कर सकता है। इसमें शादी, जन्मदिन, लंच या डिनर जैसे इवेंट्स शामिल हैं। ओरी के मुताबिक, इन इवेंट्स में शामिल होने के लिए वे 15 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक की फीस लेते हैं।

माता-पिता संभालते हैं ओरी का पैसा
मुंबई के एक जाने-माने बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाले ओरी आलीशान जिंदगी जीते हैं। ओरी के पिता बड़े बिजनेसमैन हैं। अपनी कमाई के बारे में बात करते हुए ओरी ने कहा, 'पिछले महीने मैंने सिर्फ एक रील की डील से 76 लाख रुपये कमाए। इतनी लोकप्रियता और आमदनी के बावजूद ओरी जमीन से जुड़े हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनके पैसे कौन संभालता है, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मेरे मम्मी-पापा'। उन्होंने हंसते हुए कहा कि वे कभी भी इस आदत से बाहर नहीं आएंगे।


विज्ञापन

ओरी की इंस्टाग्राम पर अच्छी फैन फॉलोइंग
ओरी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस प्लेटफॉर्म पर उन्हें ढाई मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ओरी अक्सर फनी रील्स साझा करते हैं। इसके अलावा वे स्टारकिड्स के साथ भी वीडियो बनाते हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed