फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistan Regulator Issues Notice To Top TV Channel For Airing Asha Bhosle Tribute

पाकिस्तान में आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पर बवाल, सरकार ने चैनल को भेजा कारण बताओ नोटिस; जानें पूरा मामला

Mon, 13 Apr 2026 07:27 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 13 Apr 2026 07:27 PM IST
सार

Asha Bhosle Tribute In Pakistan: पाकिस्तान की एक नीच हरकत सामने आई है। वहां की सरकार ने एक टीवी चैनल को आशा भोसले को ट्रिब्यूट देने से जुड़ा कंटेंट दिखाने पर नोटिस जारी किया है। जानें क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन
Pakistan Regulator Issues Notice To Top TV Channel For Airing Asha Bhosle Tribute
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से पूरा संगीत जगत शोक में डूबा है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि सीमा पार भी आशा को याद किया जा रहा है। लेकिन अब पाकिस्तान में आशा भोसले के श्रद्धांजलि से संबंधित कंटेंट दिखाने पर एक चैनल को नोटिस जारी किया गया है। पाकिस्तानी प्रसारक जियो न्यूज को आशा भोसले के निधन से जुड़ा कंटेंट दिखाने के लिए पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। चैनल के प्रबंध निदेशक ने आज यह जानकारी दी।

विज्ञापन

चैनल के एमडी ने दी जानकारी
जियो न्यूज के प्रबंध निदेशक और पाकिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संपादकों और समाचार निदेशकों के संघ के अध्यक्ष अजहर अब्बास ने X पर यह खबर साझा की। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘प्रतिष्ठित कलाकारों के बारे में रिपोर्टिंग करते समय उनके कार्यों को याद करना और उनकी सराहना करना हमेशा से एक परंपरा रही है।

विज्ञापन


वास्तव में, आशा भोसले जैसी कलाकार के लिए हमें उनके और भी सदाबहार और यादगार गीतों को साझा करना चाहिए था, जितना हमने किया। फिर भी पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक PEMRA ने इसे प्रतिबंधित करने का विकल्प चुना है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

Pakistan Regulator Issues Notice To Top TV Channel For Airing Asha Bhosle Tribute
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
नोटिस में बताया गया सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन
जियो न्यूज को PEMRA का नोटिस जारी किया गया, जिसमें आशा भोसले के निधन की खबर प्रसारित करते समय पाकिस्तानी चैनल द्वारा भारतीय गाने और भारतीय फिल्मों के सीन दिखाने पर आपत्ति जताई गई। नोटिस में इसे पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का जानबूझकर उल्लंघन बताया गया है, जिसमें भारतीय सामग्री के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया गया था।

2018 में पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने देश के टीवी चैनलों पर भारतीय सामग्री के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया था। नोटिस जारी करके जियो न्यूज के सीईओ मीर इब्राहिम रहमान को 27 अप्रैल को तलब किया गया है। चैनल को 14 दिनों के भीतर लिखित में यह भी बताने को कहा गया है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए।

92 साल की उम्र में हुआ निधन
लीजेंड्री गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को मुंबई में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। सीमा पार से भी श्रद्धांजलि का तांता लग गया, कई कलाकारों ने दिग्गज गायिका के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed