Ranveer Allahbadia: रणवीर ने किया कमबैक का एलान, यूजर्स बोले- ‘उम्मीद है गलती से कुछ सीख ली होगी’
Ranveer Allahbadia Come Back: रणवीर अल्लाहबादिया ने आज अपने कमबैक की घोषणा कर दी है। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। अब उनके इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जानिए क्या बोल रहे हैं यूजर्स।
विस्तार
यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया ने इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर हुए विवाद के चलते एक लंबे ब्रेक के बाद आज एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस वीडियो में रणवीर ने अपने मुश्किल वक्त का जिक्र करते हुए अपनी फिर से वापसी की भी घोषणा की और लोगों से उन्हें समर्थन करने की अपील भी की। इंस्टाग्राम पर रणवीर के वीडियो अपलोड करते ही, लोगों की उस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं।
समर्थन में उतरे प्रशंसक
चार मिनट से भी लंबे वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए रणवीर ने वीडियो के कैप्शन में सिर्फ ‘डियर इंडिया’ लिखा है। अपने इस वीडियो में रणवीर वो ही बातें कर रहे हैं, जो अपने यूट्यूब पर शेयर किए वीडियो में कर रहे हैं। वो अपनी वापसी की घोषणा कर रहे हैं। अब उनके इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
View this post on Instagram
रणवीर के वापस आने से उनके फैंस काफी खुश और उत्साहित दिख रहे हैं। वो रणवीर के इस कमबैक का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि ‘उन्हें इस कमबैक का इंतजार था।’ वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि हम आपके साथ हैं, आप मजबूती से वापसी कीजिए। कुछ यूजर्स रणवीर को योद्धा बता रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: विवाद के बाद एक नई शुरूआत कर रहे रणवीर अल्लाहबादिया, लोगों से की ये खास अपील
लोगों ने दी नसीहत
एक ओर जहां रणवीर को उनके समर्थक प्रोत्साहित कर रहे हैं और उनकी वापसी से खुश हैं। वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स रणवीर को निशाना भी बना रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने रणवीर के पॉडकास्ट की आलोचना करते हुए कहा कि ये झूठी आध्यात्मिकता दिखाना बंद करो।
यह खबर भी पढ़ें: India's Got Latent: फिर साइबर सेल के सामने पेश हुए कॉमेडियन समय रैना
कुछ यूजर्स ने कहा कि अच्छा है रणवीर सुधर गए, लोगों ने उन्हें बुरे लोगों से दूर रहने की भी नसीहत दी है। वहीं कुछ ने कहा कि उम्मीद है कि आप इससे कुछ सीखे होंगे। ‘आध्यात्मिकता को अपनी जीवन में भी उतारें, सिर्फ अपने व्यवसाय के लिए इसका इस्तेमाल न करें।’

कमेंट
कमेंट X