Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pierce Brosnan Welcomes Robert Pattinson Into James Bond Family With Special Note

पियर्स ब्रॉसनन: 'आप शानदार साबित होंगे', 90's के जेम्स बॉन्ड ने किया रॉबर्ट पैटिनसन का स्वागत, जानें क्या लिखा

Thu, 19 Nov 2026 10:54 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 10:54 AM IST
सार

  • पियर्स ब्रॉसनन ने 1995 से 2002 के बीच आई चार फिल्मों में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था।
  • अब पियर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रॉबर्ट पैटिनसन का स्वागत किया है।
  • बता दें कि पियर्स और पैटिनसन ने साथ में फिल्म रिमेम्बर मी में भी काम किया था।

विज्ञापन
Pierce Brosnan Welcomes Robert Pattinson Into James Bond Family With Special Note
जेम्स बॉन्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड की सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक 'जेम्स बॉन्ड' को आखिरकार अपना नया चेहरा मिल गया है। अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन अब इस मशहूर ब्रिटिश जासूस 007 की भूमिका में नजर आएंगे। उनके नाम की घोषणा के बाद से ही हॉलीवुड में उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


इस बीच 90's के जेम्स बॉन्ड अभिनेता पियर्स ब्रॉसनन ने भी पैटिनसन का खास अंदाज में स्वागत किया है। ब्रॉसनन ने न सिर्फ नए बॉन्ड पर भरोसा जताया, बल्कि उनके साथ अपनी पुरानी यादें भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि रॉबर्ट इस किरदार में शानदार साबित होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

Pierce Brosnan Welcomes Robert Pattinson Into James Bond Family With Special Note
पियर्स ब्रॉसनन - फोटो : सोशल मीडिया
पियर्स ब्रॉसनन ने लिखा खास मैसेज
पियर्स ब्रॉसनन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रॉबर्ट पैटिनसन के लिए एक खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा, 'प्रिय रॉबर्ट, बॉन्ड की दुनिया में आपका स्वागत है। आप शानदार होंगे।' इसके साथ ही उन्होंने 2010 में आई फिल्म 'रिमेम्बर मी' में पैटिनसन के साथ काम करने के दिनों को भी याद किया।

ब्रॉसनन ने अपने संदेश में आगे लिखा, 'आपके साथ 'रिमेम्बर मी' बनाते हुए बिताए वक्त की मेरी खूबसूरत यादें हैं। आपको एक शानदार काम करते हुए और लगातार सफलता की तरफ बढ़ते देखना खुशी की बात रही है। इस सफर का आनंद लीजिए। ढेर सारा प्यार, पियर्स।'
विज्ञापन

Pierce Brosnan Welcomes Robert Pattinson Into James Bond Family With Special Note
रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : एक्स
चार फिल्मों में निभाया था जेम्स बॉन्ड का किरदार
पियर्स ब्रॉसनन खुद जेम्स बॉन्ड के किरदार में काफी लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने 1995 से 2002 के बीच आई चार फिल्मों में ब्रिटिश जासूस 007 की भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनका रॉबर्ट पैटिनसन का स्वागत करना खास माना जा रहा है। ब्रॉसनन के अलावा 'टेनट' में पैटिनसन की को-स्टार रहीं एलिजाबेथ डेबिकी और पूर्व बॉन्ड विलेन रामी मालेक ने भी उन्हें बधाई दी है।

डेनिस विलेन्यूव संभालेंगे फिल्म की कमान
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने नई जेम्स बॉन्ड फिल्म के लिए रॉबर्ट पैटिनसन के नाम की घोषणा के साथ निर्देशक का नाम भी कन्फर्म किया है। फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेन्यूव करेंगे, जबकि इसकी पटकथा लिखने की जिम्मेदारी स्टीवन नाइट को सौंपी गई है। एमी पास्कल और डेविड हेमैन फिल्म के निर्माता होंगे। वहीं, तान्या लापॉइंट एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed