फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   PM modi says will celebrate Uttam Kumar birth anniversary on 3 September in Mann Ki Baat

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया उत्तम कुमार का जिक्र, महानायक की इस खूबी की जमकर तारीफ की

Sun, 30 Aug 2026 01:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 30 Aug 2026 01:04 PM IST
सार

PM Modi On Uttam Kumar: पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में महानायक उत्तम कुमार का जिक्र किया है। उन्होंने उनके काम का जिक्र करते हुए उनकी खूब तारीफ की है।

विज्ञापन
PM modi says will celebrate Uttam Kumar birth anniversary on 3 September in Mann Ki Baat
उत्तम कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी फिल्म के दिग्गज कलाकार उत्तम कुमार की इस साल जन्म शताब्दी मनाई जा रही है। वह अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक, निर्माता और गायक भी थे। देशभर में तीन सितंबर को उनकी जन्म शताब्दी धूमधाम से मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' में इस बात का जिक्र किया।
विज्ञापन

कब मनाई जाएगी जन्म शताब्दी?
पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में उत्तम कुमार को लेकर कहा 'मेरे प्यारे देशवासियों कुछ ही दिनों में तीन सितंबर को हम महानायक उत्तम कुमार जी की जन्म शताब्दी मनाएंगे। दोस्तों उत्तम कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे, जो अपने अभिनय से लोगों के दिलों में रच-बस गए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

PM modi says will celebrate Uttam Kumar birth anniversary on 3 September in Mann Ki Baat
उत्तम कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने की उत्तम कुमार की तारीफ
पीएम मोदी ने आगे कहा 'फिल्म लवर्स का मानना है कि सत्यजीत रे ने फिल्म 'नायक द हीरो' की पूरी स्क्रिप्ट महानायक उत्तम कुमार को ध्यान में रखकर लिखी थी। सत्यजीत रे ने कहा था कि उनमें गरिमा के साथ-साथ अद्भुत भावनात्मक गहराई भी थी। किरदार को वह जीवंत बनाने के लिए बहुत मेहनत करते थे। उत्तम कुमार जी अपनी सहजता के साथ ही परोपकार के लिए जाने जाते थे। उनके जीवन से कभी भी हार ना मानने की सीख भी मिलती है। उनकी शुरुआती फिल्में बहुत नहीं चलीं, मगर उन्होंने अपने काम पर फोकस बनाए रखा। इसी का परिणाम था कि उन्होंने इतनी ऊंचाई हासिल की।'
विज्ञापन

अभिनेता के घर के सामने से गुजरे पीएम
उन्होंने आगे कहा 'साथियों मुझे ध्यान है कि जब मैं कोलकाता में रोड शो कर रहा था, तो मैं उत्तम कुमार जी के घर के सामने से भी गुजरा था। वहां मुझे एक व्यक्ति ने उनकी एक तस्वीर भी भेंट की थी। मैं एक बार फिर महानायक उत्तम कुमार जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह हमेशा हम सबके दिलों पर राज करते रहेंगे।'

PM modi says will celebrate Uttam Kumar birth anniversary on 3 September in Mann Ki Baat
उत्तम कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तम कुमार का करियर
  • तीन सितंबर 1926 को जन्मे उत्तम कुमार के बचपन का नाम अरुण कुमार चटर्जी था। 
  • उत्तम कुमार ने 1948 में फिल्म 'दृष्टिदान' से अभिनय शुरू किया था।
  • उनकी शुरुआती कई फिल्में फ्लॉप रहीं।
  • इसलिए शुरुआत में उन्हें 'फ्लॉप फिल्मों का महारथी' कहा जाता था।
  • वर्ष 1952 में आई फिल्म 'बासू परिवार' उनकी पहली बॉक्स ऑफिस हिट थी।
  • 1953 में सुचित्रा सेन के साथ आई फिल्म 'साढ़े 74' के बाद उन्हें शोहरत मिली। 
  • इसके बाद 'नायक', 'एंथोनी फिरंगी', 'झिंदर बंदी' और 'सप्तपदी' जैसी फिल्में कामयाब रहीं।
  • 24 जुलाई 1980 को 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed