फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prabhas film Salaar release not postponed to hit theatres in September Hombale Films reconfirms in new video

Salaar: क्या पोस्टपोन हो रही है प्रभास की 'सालार'? प्रोडक्शन हाउस ने वीडियो साझा कर फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट

Thu, 18 May 2023 05:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 May 2023 05:44 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से सालार की रिलीज डेट को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। अब प्रोडक्शन हाउस ने वीडियो साझा कर एक नया अपडेट दिया है। 

विज्ञापन
Prabhas film Salaar release not postponed to hit theatres in September Hombale Films reconfirms in new video
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के बाहुबली स्टार प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों का शिकार हो गई है। दर्शक राम के रोल में प्रभास को अपना नहीं पा रहे हैं। हालांकि, ‘आदिपुरुष’ के बाद अभिनेता की एक और बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है। पिछले कुछ दिनों से सालार की रिलीज डेट को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। अब प्रोडक्शन हाउस ने वीडियो साझा कर एक नया अपडेट दिया है। 

विज्ञापन
 

मेकर्स ने साझा किया वीडियो
साउथ के दिग्गज स्टार प्रभास लंबे समय से एक हिट के लिए तरस रहे हैं। फिल्म  'बाहुबली 2' के बाद अभिनेता एक हिट के लिए तरस रहे हैं। अब अभिनेता ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'सालार' का भी सभी को इंतजार है। इस फिल्म को केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। पहले यह फिल्म 28 सितंबर को थिएटर में दस्तक देने वाली थी, लेकिन बाद में इसके पोस्टपोन की खबरें भी सामने आईं थी, लेकिन अब मेकर्स ने वीडियो शेयर कर इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन



नहीं पोस्टपोन हो रही है फिल्म सालार
अब प्रोडक्शन हाउस 'होम्बले फिल्म्स' ने अब फिल्म की रिलीज की तारीख की फिर से पुष्टि की है। ‘होम्बले फिल्म्स’ ने आईपीएल क्रिकेट टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ साझेदारी की है। आरसीबी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में 'सालार' का प्रोमो एम्बेड होगा। उन्होंने बताया है कि सालार पोस्टपोन नहीं होगी और अपने तय डेट पर ही रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Pushpa 2: इस बार बदला लेकर ही वापस लौटेगा भंवर सिंह, 'पुष्पा द रूल' के सेट से सामने आई फहाद फासिल की तस्वीर

 

इन फिल्मों में प्रभास आएंगे नजर
बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। सैफ अली खान रावण के किरदार में दिखेंगे। वहीं, सनी सिंह ने लक्ष्मण तो कृति सैनन ने सीता का रोल प्ले किया है। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं, जो अजय देवगन की सुपरहिट 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' का निर्देशन कर चुके हैं।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed