फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prahaar Movie Ujjwal Nikam Speaks On Rajkummar Rao Film Is Not My Biopic

प्रहार: 'यह मेरी बायोपिक नहीं है', राजकुमार राव की फिल्म को लेकर क्या बोले उज्ज्वल? कहानी पर कही ये बात

Fri, 16 Oct 2026 09:16 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 16 Oct 2026 09:16 AM IST
सार

Ujjwal Nikam On Prahaar: राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'प्रहार' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब इस फिल्म को लेकर उज्ज्वल निकम ने क्या कहा है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Prahaar Movie Ujjwal Nikam Speaks On Rajkummar Rao Film Is Not My Biopic
प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

विस्तार

अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी राजकुमार राव, जयदीप अहलावत, वामिका गब्बी , ललित प्रभाकर, सिकंदर खेर, आशीष विद्यार्थी और रित्विक साहोरे स्टारर फिल्म 'प्रहार' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी में अभिनेता राजकुमार ने वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभाया है।
विज्ञापन


अब हाल ही में वकील और पद्मश्री से सम्मानित उज्ज्वल निकम ने फिल्म 'प्रहार' को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट किया कि ये फिल्म उनकी बायोपिक नहीं है, बल्कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकी अजमल कसाब के मुकदमे पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा है।
विज्ञापन
Trending Videos

Prahaar Movie Ujjwal Nikam Speaks On Rajkummar Rao Film Is Not My Biopic
राजकुमार राव-उज्ज्वल निकम - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले उज्ज्वल निकम?
एएनआई से बात करते हुए निकम ने कहा, 'यह मेरी बायोपिक नहीं है। यह पूरी फिल्म इस बारे में है कि अजमल कसाब के पकड़े जाने और गिरफ्तार होने के बाद अदालत में क्या हुआ और उसके बाद मुकदमा कैसे चला।'

फिल्म निर्माताओं के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए निकम ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने एक वकील की जिंदगी पर फिल्म बनाने के विचार पर सवाल उठाया था। उज्ज्वल ने कहा, 'मैंने उनसे पूछा कि आप एक वकील की जिंदगी पर किस तरह की फिल्म बनाएंगे? हमारी जिंदगी में ऐसा कुछ खास नहीं होता। न डांस होता है और न ही ज्यादा गाने। फिर भी आप फिल्म बनाना चाहते हैं।'
विज्ञापन

Prahaar Movie Ujjwal Nikam Speaks On Rajkummar Rao Film Is Not My Biopic
उज्ज्वल निकम - फोटो : एएनआई
कसाब को लेकर क्या बोले निकम?
निकम के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं ने उन्हें समझाया कि वे 26/11 के मुकदमे से जुड़े अहम सवालों को सामने लाना चाहते हैं। इनमें यह सवाल शामिल थे कि कसाब को फांसी देने की सार्वजनिक मांग के बावजूद कानूनी प्रक्रिया के तहत मुकदमा क्यों चलाया गया, सुनवाई में कई साल क्यों लगे और इस पूरी प्रक्रिया से आखिर क्या सामने आया।

फिर वकील ने कहा, 'मैंने तीनों सवालों का जवाब देते हुए बताया कि अजमल कसाब 26/11 को पकड़ा गया था। लेकिन उसके खिलाफ आरोप 6 मई, 2009 को तय किए गए और उसकी फांसी की घोषणा 5 मई, 2010 को हुई। इस मामले में 650 गवाह थे।'
विज्ञापन

Prahaar Movie Ujjwal Nikam Speaks On Rajkummar Rao Film Is Not My Biopic
प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
क्यों 'प्रहार' देखना उज्ज्वल निकम के लिए था मुश्किल?
निकम ने यह भी स्वीकार किया कि 'प्रहार' देखना उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी मुश्किल अनुभव था। फिल्म ने उन्हें उन व्यक्तिगत मुश्किलों की याद दिला दी, जिनका सामना उन्होंने हाई-प्रोफाइल मामलों की पैरवी करते समय किया था।

उन्होंने कहा, 'यह ऐसी फिल्म है, जिसे देखकर मुझे लगा कि असली आरोपी मैं और मेरा परिवार ही हैं।' उज्ज्वल ने बताया कि पर्दे पर अपनी जिंदगी के कुछ हिस्सों को देखना उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी प्रभावशाली रहा।

Prahaar Movie Ujjwal Nikam Speaks On Rajkummar Rao Film Is Not My Biopic
फिल्म प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
उज्ज्वल निकम ने की राजकुमार की तारीफ
निकम ने फिल्म में उज्ज्वल निकम के किरदार में राजकुमार राव के अभिनय की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि जब निर्देशक अविनाश अरुण ने उन्हें पहली बार बताया कि राजकुमार राव उनका किरदार निभाएंगे, तो उन्होंने यह फैसला फिल्म निर्माताओं पर छोड़ दिया था।

वकील ने कहा, 'फिल्म देखने के बाद मेरे कई वकील दोस्तों ने कहा कि जिस जोरदार अंदाज में आप अदालत में बहस करते हैं, राजकुमार ने बिल्कुल वैसा ही किया है।' निकम ने फिल्म में अपने खास अंदाज और हाव-भाव को दर्शाने के लिए अभिनेता की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed