फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Great Indian Kapil Show Kreena Kapoor And Saif Ali Khan Actress Revelas She Rubs Ghee On Feet

कपिल शर्मा शो: रात को सोने से पहले पैरों में घी क्यों लगाती हैं करीना कपूर? सैफ अली खान ने शो में उड़ाया मजाक

Fri, 16 Oct 2026 10:43 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 16 Oct 2026 10:43 AM IST
सार

Kreena Kapoor And Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर जल्द कपिल शर्मा के शो में आने वाले हैं। इसका एक प्रोमो सामने आया, जिसमें दोनों ने काफी सारी बातें की।

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show Kreena Kapoor And Saif Ali Khan Actress Revelas She Rubs Ghee On Feet
सैफ, कपिल शर्मा और करीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन शुरू हुए काफी समय हो गया है। इस सीजन में अभी तक 'दृश्यम 3' की टीम, तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सितारे नजर आ चुके हैं। अब अगले एपिसोड में दर्शकों को करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी दिखाई देने वाली है।
विज्ञापन


ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड का एक प्रोमो भी जारी कर दिया है, जिसमें होस्ट कपिल गेस्ट जोड़ी के साथ मिलकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान करीना ने अपनी कुछ दिलचस्प आदतें भी बताई। वहीं, बातों ही बातों में सैफ उनका मजाक उड़ाते नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos

The Great Indian Kapil Show Kreena Kapoor And Saif Ali Khan Actress Revelas She Rubs Ghee On Feet
सैफ, कपिल शर्मा और करीना - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा ने कही ये बात?
शो के प्रोमो में देखने को मिलता है कि कपिल, करीना और सैफ का स्वागत करते हुए कहते हैं कि दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं, लेकिन 14 साल में आम आदमी का चेहरा उम्रकैद जैसा हो जाता है, आप लोग इतना फ्रेश लग रहे हो खाते क्या हो सर। इस पर सैफ अली खान ने कहा, 'आजकल घी आ रहा है बहुत घर पर।'

करीना कपूर ने क्या खोला राज?
इसके बाद करीना कहती है कि घी हमारे घर में बहुत इस्तेमाल होता है। फिर कपिल पूछते हैं कि क्या सच में आप लोग खाते हैं। इस पर करीना ने कहा, 'बच्चे खाते हैं... हम खाते हैं।' फिर सैफ ने कहा, 'घी सिर्फ खाते नहीं हैं... ये (करीना) अपने पैरों पर घिसती हैं रात को। इसके बाद करीना ने इसकी वजह का खुलासा करते हुए कहा कि इसके बाद क्या नींद आती है।
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show Kreena Kapoor And Saif Ali Khan Actress Revelas She Rubs Ghee On Feet
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ ने उड़ाया मजाक
करीना की बातों की बीच सैफ कहते हैं कि कितनी रोमांटिक बात है। हमारे बैडरूम में रात के समय बिल्कुल किसी सड़क किनारे वाले ढाबे जैसी महक आती है। यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

कब आएगा यह एपिसोड?
सैफ अली खान और करीना कपूर वाला एपिसोड 17 अक्तूबर को रात 8 बजे स्ट्रीम होगा। इस शो में सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed