{"_id":"68e718081935e1216909a17f","slug":"priyanka-chopra-karva-chauth-2025-mehendi-nick-jonas-daughter-malti-celebration-2025-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निक के नाम की मेहंदी को प्रियंका चोपड़ा ने किया फ्लॉन्ट, पति के साथ शुरू की करवाचौथ की तैयारियां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
निक के नाम की मेहंदी को प्रियंका चोपड़ा ने किया फ्लॉन्ट, पति के साथ शुरू की करवाचौथ की तैयारियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 09 Oct 2025 07:34 AM IST
विज्ञापन
सार
Priyanka Chopra Flaunts Her Mehendi: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ करवाचौथ के त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने अपने हाथों में लगी निक के नाम की मेहंदी की झलक फैंस को दिखाई है।

प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @priyankachopra
विज्ञापन
विस्तार
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों करवाचौथ की तैयारियों में जुटी हैं। अमेरिका में रहते हुए भी वह भारतीय परंपराओं को पूरे दिल से निभाती हैं। हर साल की ही तरह इस बार भी प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के लिए करवाचौथ का व्रत रखने की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी मेहंदी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
निक के नाम की मेहंदी
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की एक झलक दिखाई है। तस्वीरों में उनकी हथेलियों पर सजी बेहद खूबसूरत और मिनिमल डिजाइन की मेहंदी दिखाई दे रही है, जिसमें निक जोनस का पूरा नाम ‘निकोलस’ हिंदी में लिखा गया है।
यह खबर भी पढ़ें: वेंकटेश दग्गुबाती अभिनीत फिल्म का निर्देशन करेंगे त्रिविक्रम श्रीनिवास, निर्माता नागा वामसी ने शेयर किया पोस्ट
आध्यात्मिक सोच पर प्रियंका का बयान
प्रियंका ने पहले एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताया था कि भले ही वह हिंदू परिवार से हैं और निक एक ईसाई पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन दोनों की आध्यात्मिक सोच एक जैसी है। उन्होंने कहा था, 'धर्म सिर्फ ईश्वर तक पहुँचने का एक रास्ता है, हम दोनों उस ऊंची शक्ति में समान विश्वास रखते हैं।' यही वजह है कि उनके रिश्ते में धर्म की जगह प्रेम और सम्मान ने जगह बनाई है।
शाही अंदाज में हुई थी शादी
प्रियंका और निक की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद से ही यह जोड़ी दुनिया के सबसे लोकप्रिय कपल्स में गिनी जाती है। साल 2022 में दोनों सरोगेसी के जरिए बेटी मालती के माता-पिता बने। प्रियंका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर निक और मालती के साथ बिताए खुशनुमा पल साझा करती रहती हैं।
करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स
काम की बात करें तो प्रियंका इस समय निर्देशक एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म एक जंगल एडवेंचर ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म का पहला पोस्टर नवंबर 2025 में रिलीज किया जाएगा।

Trending Videos