‘आपकी याद हमेशा साथ रहेगी’, अक्षय कुमार ने अपनी गुरु और अभिनेत्री मधुमती को दी श्रद्धांजलि
Akshay Kumar Tribute To Actress Madhumati: हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा मधुमती ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह अक्षय कुमार की गुरु भी रही हैं। अभिनेत्री मधुमती के निधन पर अक्षय ने शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार सुबह बॉलीवुड मशहूर अदाकारा मधुमती का निधन हो गया। इस चर्चित अदाकारा के निधन से हिंदी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मधुमती को श्रद्धांजलि दी है।
अक्षय कुमार को सिखाया था डांस
अक्षय कुमार ने अदाकारा मधुमती को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट की। पोस्ट में वह लिखते हैं, ‘मेरी और हमेशा रहने वाली गुरु। मैंने डांस के बारे में जो कुछ जाना, वह आपसे ही सीखा मधुमती जी। हर अदा, हर एक्सप्रेशन आपसे सीखा। आपकी याद हमेशा साथ रहेगी। ओम शांति।’
अक्षय के अलावा कई कलाकारों को डांस सिखाया
अदाकारा मधुमती एक उम्दा डांसर भी थीं। उन्होंने बचपन में भरतनाट्यम, कथक, मणिपुरी और कथकली जैसे भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीख लिए थे। हिंदी सिनेमा में वह अपने डांस के कारण ही ज्यादा मशहूर हुईं। मधुमती के डांस की तुलना हेलेन से हुआ करती थी। बताते चलें कि आगे चलकर मधुमती ने अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, बिंदू दारा सिंह जैसे कई एक्टर्स को डांस सिखाया था।
अंतिम समय तक डांस सिखाती रहीं मधुमती
हिंदी सिनेमा में अपने डांस के कारण अलग पहचान बनाने वाली मधुमती ने महज 19 साल की उम्र में मनोहर दीपक से शादी कर ली। शादी के बाद भी उन्होंने फिल्मों और नृत्य की दुनिया से दूरी नहीं बनाई। वह डांस को अपनी आत्मा मानती थीं और जीवन के अंतिम समय तक अपने छात्रों को नृत्य सिखाती रहीं।