Lakshya: प्रोसित रॉय की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में लक्ष्य की एंट्री? दिखेगा अलग अवतार, कब शुरू होगी शूटिंग?
Lakshya Next Film: अभिनेता लक्ष्य को लेकर खबर है कि वे अब प्रोसित रॉय की अगली फिल्म में नजर आएंगे। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'किल', 'चांद मेरा दिल' और 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके लक्ष्य इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्य 'राख' फेम निर्देशक प्रोसित रॉय की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी एंट्री हो गई है। यह रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म बताई जा रही है, जो साइकोलॉजिकल थ्रिलर होगी।
कब से शुरू हो सकती है शूटिंग?
पिकंविला की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर ने 'राख' के डायरेक्टर प्रोसित रॉय को एक अनोखी साइकोलॉजिकल लव स्टोरी डायरेक्ट करने के लिए साइन किया है। इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने वाली है। इसी में एक नया अपडेट यह है कि फिल्म में एक्टर लक्ष्य की एंट्री हो गई है।
- सूत्रों के मुताबिक, प्रोसित रॉय अपनी अगली फिल्म के लिए लक्ष्य के साथ काम करने जा रहे हैं।
- पिंकविला के सूत्र ने बताया, 'लक्ष्य, प्रोसित रॉय के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
- यह फिल्म एक लव स्टोरी है, जिसमें साइकोलॉजिकल ट्विस्ट है।
- ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं बनी है। लक्ष्य और प्रोसित रॉय, दोनों ही इसके लिए उत्साहित हैं।
लक्ष्य का दिखेगा अलग अवतार
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोसित ने हाल ही में लक्ष्य को फिल्म की कहानी सुनाई और एक्टर को रोमांस का यह अनोखा अंदाज बहुत पसंद आया। लक्ष्य ने 'किल' में अपनी दमदार अदाकारी के लिए खूब तारीफें बटोरीं। लक्ष्य अब प्रोसित रॉय की अगली फिल्म के साथ एक और अलग तरह के जॉनर को आजमाना चाहते हैं। फिल्म 'किल' में लक्ष्य जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आए थे। वहीं यह फिल्म उन्हें बिल्कुल अलग अवतार में पेश करती है।
कब तक रिलीज की संभावना?
प्रोसित रॉय की इस फिल्म को लव स्टोरी के साथ-साथ साइकोलॉजिकल एलिमेंट्स इसे एक खास प्रोजेक्ट बनाते हैं। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। इसे 2027 में रिलीज किया जा सकता है।
फिलहाल, अन्य स्टारकास्ट को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि प्रोसित रॉय ने 'परी' फिल्म से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था। इसके बाद साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'राख' का निर्देशन किया।