फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rahul Gandhi Says Music blurs boundaries And Great Way To Celebrate Heritage

राहुल गांधी ने नॉर्थ ईस्ट म्यूजिक फेस्टिवल का अनुभव किया साझा, बोले- म्यूजिक से एकता को बढ़ावा मिलता है

Sat, 28 Feb 2026 04:07 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 28 Feb 2026 04:07 PM IST
सार

Rahul Gandhi Share North East Music Festival Experience: कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने हाल ही में नॉर्थ ईस्ट म्यूजिक फेस्टिवल में शिकरत की। यहां उन्हें जो अनुभव हुआ, उसे एक वीडियो के जरिए साझा किया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Says Music blurs boundaries And Great Way To Celebrate Heritage
राहुल गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम@rahulgandhi

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट म्यूजिक फेस्टिवल में राहुल गांधी भी शामिल हुए। कई कलाकारों और आम लोगों से उन्हाेंने बात की। सोशल मीडिया पर इस म्यूजिक फेस्टिवल और वहां जो अनुभव उन्हें हुए, उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस म्यूजिक फेस्टिवल का अनुभव उनके लिए काफी यादगार रहा है। 

विज्ञापन

एकता और विरासत को बढ़ाता है म्यूजिक 
राहुल गांधी ने इस म्यूजिक फेस्टिवल से जुड़े कई वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए है। वह बताते हैं कि नॉर्थ ईस्ट म्यूजिक फेस्टिवल साउंड विदाउट कॉन्फ्लिक्ट उनके लिए एक कभी ना भूलने वाली शाम रही है। राहुल गांधी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘रेवबेन माशांगवा की लोक धुनों और बोरकुंग ह्रांगखॉल की रैप-रॉक एनर्जी से लेकर टेटसेओ सिस्टर्स की हारमनी और ताबा चाके की दिल को छू लेने वाली धुनों तक, हर परफॉर्मेंस परंपरा और क्रिएटिविटी से भरपूर थी।’ 

विज्ञापन

वह आगे कहते हैं, ‘म्यूजिक हमें एकता, विरासत और सामूहिक गर्व का जश्न मनाने का मौका देता है। यह बहुत ही असरदार तरीका है।’ 

कलाकारों की कहानियों को सुना  
इस म्यूजिक फेस्टिवल के बाद राहुल गांधी कलाकारों से मिले, उनकी कहानियां सुनी। इस बातचीत के बारे में उन्होंने कहा कि लोगों का जोश याद दिलाता है कि संगीत और संस्कृति हमें एक देश के तौर पर कितनी गहराई से जोड़ती है। वह कहते हैं, ‘यह शाम नॉर्थ ईस्ट और इसके लोगों, कल्चर, इतिहास और आवाजों का जश्न मनाने के बारे में थी। नॉर्थ ईस्ट, भारत की कुछ सबसे समृद्ध परंपराओं, सबसे गहरी क्रिएटिविटी और सबसे ज्यादा प्रेरणा देने वाले कल्चरल कॉन्फिडेंस को दिखाता है। हमारी राष्ट्रीय पहचान को गहरे तरीकों से आकार देता है।’
वह आगे कहते हैं, ‘जब हम सच में एक-दूसरे की बात सुनते हैं। अपने मतभेदों का सम्मान के साथ जश्न मनाते हैं, तो हम उस एकता को मजबूत करते हैं, जो हमें एक देश के रूप में बांधती है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed