सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth shared his art of living centre experience on spiritual leader ravishankar's birthday

रजनीकांत ने बताया कैसे टूटा घमंड? सुनाए आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर से जुड़े किस्से, बोले- 'वहां घोड़े का नाम रजनी..'

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 13 May 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajinikanth On Art Of Living: 13 मई को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बीती शाम बंगलूरू में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल हुए। मंच से उन्हाेंने आश्रम से जुड़े अपने कुछ यादगार किस्से साझा किए, जिसे सुनकर सभी खूब हंसे।

Rajinikanth shared his art of living centre experience on spiritual leader ravishankar's birthday
श्री श्री रवि शंकर, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर अभिनेता रजनीकांत मंगलवार शाम आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिन के अवसर पर हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्हाेंने स्टेज पर बेहद खूबसूरत भाषण दिया। अपने भाषण में रजनीकांत ने बताया कि कैसे आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में रहने से उनका घमंड टूटा। इसके साथ ही रजनीकांत ने आश्रम से जुड़े अपने कुछ यादगार किस्से साझा किए, जिसे सुनकर सभी खूब हंसे। जानिए रजनीकांत ने क्या कहा ?
Trending Videos


बोले- उस आश्रम में घोड़े का नाम 'रजनी' था
मंच से बात करते हुए रजनीकांत ने अपने आश्रम में रहने वाले दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि वो जब पहली बार वो आश्रम पहुंचे तो मंत्रमुग्ध हो गए। चारों ओर हरियाली, झील और लोग, सभी मुस्कुराते और खुश। वहां एक कई हाथी, घोड़े और सैकड़ों गायें थीं। एक घोड़ा ऐसा भी था, जिसका नाम रजनी था। रजनी का यह किस्सा सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सैकड़ों लोगों में किसी ने मुझे नहीं पहचाना
आगे रजनीकांत ने एक और किस्सा दर्शकों से साझा किया। उन्होंने कहा, 'आश्रम में रहने के दौरान एक दिन श्री श्री ने मुझसे पूछा कि क्या मैं उनके साथ मंदिर जाना चाहूंगा? मैंने कहा कि मैं एक स्टार हूं, वहां सैकड़ों लोगों के बीच जाना मेरे लिए मुश्किल होगा। मैंने स्वाभाविक रूप से सोचा था कि वहां कई लोग होंगे और वो मुझे पहचान लेंगे, तो खुश हो जाएंगे।'
रजनी ने आगे बताया, 'जब मैं वहां पहुंचा तो वहां मुझे तमिलनाडु के भी कई लोग नजर आए पर मैं झूठ नहीं बोलूंगा... वहां एक भी व्यक्ति ने मेरी तरफ नहीं देखा। इस अनुभव ने मेरे अंदर के अहंकार को तोड़ दिया।'
रजनी का यह किस्सा सुनकर भी वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। 

Rajinikanth shared his art of living centre experience on spiritual leader ravishankar's birthday
रजनीकांत - फोटो : instagram
जल्द शुरू करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग
वर्क फ्रंट पर रजनीकांत, जल्द कमल हसन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेगे। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं। फिलहाल इसकी पटकथा, लोकेशन, कलाकारों और तकनीकी टीम पर काम हो रहा है। इस फिल्म को अब तक का सबसे बड़ा तमिल प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक मेकर्स ने इसकी पूरी स्टार कास्ट की जानकारी शेयर नहीं की है। सुनने में आया है कि कमल और रजनी के साथ इसमें तृषा कृष्णन नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed