फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkumar Hirani directorial and Aamir Khan R Madhavan starrer 3 Idiots gets a shoutout from The Academy

3 Idiots: आमिर खान की '3 इडियट्स' को द एकेडमी से मिली तारीफ, इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर कही ये बात

Fri, 12 Jul 2024 06:40 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 12 Jul 2024 06:40 PM IST
सार

राजकुमार हिरानी की फिल्म '3 इडियट्स' एक बेहद लोकप्रिय फिल्म है। अब एक बार फिर 15 वर्षों के बाद ये फिल्म चर्चा में आ गई है। हाल में ही द एकेडमी ने फिल्म के एक सीन को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

विज्ञापन
Rajkumar Hirani directorial and Aamir Khan R Madhavan starrer 3 Idiots gets a shoutout from The Academy
3 इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'थ्री इडियट्स' फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली फिल्मों में से एक है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सफलता की नई कहानी लिखी थी। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शक आज भी बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। अब ये फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। अब इस फिल्म के एक दृश्य को द एकेडमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 

विज्ञापन


द एकेडमी ने साझा किया फिल्म का एक सीन
'थ्री इडियट्स' राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसे अब द एकेडमी के तरफ से भी पहचान मिली है। गुरुवार को द एकेडमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन अभिनीत इस फिल्म से जुड़ी एक क्लिप साझा की है। इस सीन में फिल्म के तीनों मुख्य किरदार परीक्षा हॉल में आधे घंटे की देरी से आते हैं और देर तक परीक्षा लिखते रहते हैं, जिसके बाद निरीक्षक पेपर लेने से मना कर देता है, लेकिन यहां आमिर का किरदार अपने दोस्तों के पेपर को सैकड़ो अन्य उत्तर वाले पेपर्स में मिला कर भाग जाता है। इस क्लिप को साझा करते हुए द एकेडमी के द्वारा कैप्शन में लिखा गया है," रैंचो ने अपनी बुद्धिमता का यहां सौ प्रतिशत उपयोग किया है।"
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by The Academy (@theacademy)

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
फैंस इस फिल्म को द एकेडमी के तरफ से मिली प्रशंसा से काफी खुश हैं। फैंस ने भी इस पोस्ट पर काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा," सच कहूं तो यह फिल्म हॉलीवुड फिल्मों से कहीं ज्यादा ऑस्कर की हकदार है।" वहीं एक अन्य फैन ने लिखा," सिर्फ एक क्लिप ही नहीं, ये पूरी फिल्म बहुत कमाल की है।" इसके अलावा एक और फैन ने लिखा," इस फिल्म ने हम सभी को पढ़ाई के प्रति एक अलग नजरिया दिया है।" इसके अलावा कई फैंस द एकेडमी द्वारा फिल्म की सराहना करने को काफी आश्चर्यजनक उपलब्धि भी बता रहे हैं। 

चेतन भगत के नॉवेल पर आधारित है फिल्म
बताते चलें कि साल 2009 में रिलीज हुई ये फिल्म, चेतन भगत के उपन्यास 'फाइव पॉइंट समवन' पर आधारित है। फिल्म इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे तीन कॉलेज छात्रों की दोस्ती पर आधारित है। फिल्म शिक्षा प्रणाली और उसकी वजह से होने वाले सामाजिक दबावों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, आर. माधवन, करीना कपूर, मोना सिंह और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का निर्माण विनोद चोपड़ा फिल्म्स के बैनर तले मशहूर फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद अच्छा कारोबार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed