Laal Singh Chaddha: राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के फ्लॉप होने की बताई वजह, इस कारण दर्शकों को नहीं कर पाई आकर्षित
राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में एक बातचीत में आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर भी बात की। उन्होंने फिल्म के फलॉप होने के पीछे की वजह बात पर बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने र्शकों की बुद्धिमत्ता को कम आंकने के लिए भारतीय फिल्म निर्माताओं की आलोचना की है। इसके साथ ही कहा कि कैसे हॉलीवुड बड़े सितारों के साथ मिलकर 'ओपेनहाइमर' जैसी फिल्म बना सकता है, जबकि बॉलीवुड ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी निराशाजनक फिल्में बनाता है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि कभी कभी किस्मत एक फ्लॉप को हिट में बदल सकती है। उन्होंने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को लेकर भी बात की।
फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है आमिर की फिल्म
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप को बाद में अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित लाल सिंह चड्ढा के रूप में हिंदी में बनाया गया था। इस फिल्म में आमिक के साथ करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में थीं। उन्होंने कहा, 'आमिर को फॉरेस्ट गंप बहुत पसंद है। इसलिए यह (लाल सिंह चड्ढा) उनके लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह थी। वह इसे अपने दिमाग में बना रहे थे। यह अच्छा निकल सकता था या नहीं, मुझे नहीं पता। मगर मुद्दा यह है कि जब आप अंत तक पहुंचते, तो वह ऐसे दर्शकों को आकर्षित कर रहे होते हैं, जिन्होंने कभी फॉरेस्ट गंप नहीं देखी थी।'
'उलझ' देखने नहीं आ रहे लोग, जान्हवी की पिछली फिल्मों की ऐसी हुई थी हालत
लाल सिंह चड्ढा को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा, 'यह मूल रूप से आमिर खान की फिल्म थी। इसके पीछे कोई इतिहास नहीं होना चाहिए। इसलिए आमिर ने फॉरेस्ट गंप से जो विषय लिया, वह दर्शकों की रुचि को शायद न बढ़ा पाए। मगर वैसे ये सब अटकलें हैं।' अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित लाल सिंह चड्ढा में नागा चैतन्य, मोना सिंह और मानव विज भी अहम भूमिका में थे।
मोना ने की थी आमिर की तारीफ
मोना सिंह ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली कम प्रतिक्रिया के बावजूद आमिर खान ने टीम की कड़ी मेहनत का जश्न मनाने के लिए एक पार्टी रखी थी। अभिनेत्री ने एक बातचीत में कहा था, 'आमिर सर एक अकेले ऐसे अभिनेता हैं जो फ्लॉप होने के बाद सभी के प्रयासों का सम्मान करने के लिए पार्टी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्या होगा अगर फिल्म नहीं चली? इससे हमें जश्न मनाने से नहीं रोकना चाहिए।'
Spirit: प्रभास के साथ 'स्पिरिट' में अभिनय करेंगी यह साउथ अभिनेत्री? अभिनेता के साथ पहले भी कर चुकी हैं फिल्में