Ram Pothineni: राम पोथिनेनी की अगली फिल्म को लेकर नई अपडेट, एक्टर के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा
Ram Pothineni New Movie: राम पोथिनेनी के फैंस को एक्टर के जन्मदिन पर एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने दी है। जानिए क्या है वो तोहफा।


विस्तार
तेलुगु स्टार राम पोथिनेनी के फैंस के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आई है। राम पोथिनेनी की अगली फिल्म को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा अपडेट दिया है। जिसको जानने के बाद राम के फैंस काफी उत्साहित हैं और फिल्म को लेकर उनकी एक्साइटमेंट भी और बढ़ गई है। अभी फिल्म को रेपो 22 के नाम से संबोधित किया जा रहा है।
इस दिन सामने आएगा टाइटल टीजर
दरअसल, फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी ये है कि फिल्म का टाइटल टीजर कब सामने आएगा इसकी जानकारी मेकर्स ने दे दी है। इस नई अपडेट के मुताबिक, राम पोथिनेनी की अगली फिल्म का टाइटल टीजर 15 मई को अभिनेता के जन्मदिन पर जारी किया जाएगा। मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये जानकारी शेयर की गई है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, “एक प्रशंसक। एक शो। एक लाख भावनाएं। ‘सागर’ से मिलने के लिए तैयार हो जाइए। एक ऐसा फैनबॉय जिससे हम सभी खुद को जोड़ पाएंगे।”
ONE FAN. ONE SHOW. A MILLION EMOTIONS.
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) May 8, 2025
Get ready to meet 'Sagar' - the fanboy we all will relate to ❤🔥#RAPO22TitleGlimpse on May 15th ❤🔥#RAPO22 @ramsayz #BhagyashriBorse @filmymahesh @MythriOfficial @iamviveksiva @mervinjsolomon @siddnunidop @sreekar_prasad @artkolla… pic.twitter.com/0lBQuy1NTK
यह खबर भी पढ़ें: India Ban Pakistani Content: पाकिस्तानी कंटेंट पर चला भारत सरकार का चाबुक, तत्काल बंद करने के दिए निर्देश
महेश बाबू पी ने किया है फिल्म का निर्देशन
महेश बाबू पी द्वारा निर्देशित इस इमोशनल-रोमांटिक फिल्म में भाग्यश्री बोस मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। राम ने इस फिल्म के लिए मेकओवर किया है और फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब सभी की निगाहें 15 मई पर टिकी हैं, जिस दिन फिल्म की पहली झलक सामने आएगी।
यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: सिंगर अरिजीत सिंह का अबू धाबी में होने वाला कॉन्सर्ट कैंसिल, रिफंड किए जाएंगे टिकट के पैसे