फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Armaan Malik Defends Song Mangal Rang Says Interpretation Music Always Subjective

रामायण: 'मंगल रंग' पर छिड़ी बहस, सूफी कव्वाली के इस्तेमाल पर उठे सवाल; अब अरमान मलिक ने दिया जवाब

Tue, 03 Nov 2026 02:05 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 03 Nov 2026 02:05 PM IST
सार

  • फिल्म 'रामायण' को रिलीज होने में अब बस दो दिन बाकी हैं।
  • इसी बीच कंपोजर अरमान मलिक ने 'मंगल रंग' गाने को लेकर हो रही आलोचना पर रिएक्ट किया है।
  • अरमान का कहना है कि इसमें पवित्र प्रेम और दिव्यता को दिखाया गया है।

विज्ञापन
Ramayana Armaan Malik Defends Song Mangal Rang Says Interpretation Music Always Subjective
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का गाना 'मंगल रंग' इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। गाने के म्यूजिक को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोगों ने इसके म्यूजिकल ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


उनका कहना है कि गाने में सूफी कव्वाली का प्रभाव नजर आ रहा है, जो हिंदू महाकाव्य पर आधारित फिल्म के हिसाब से सही नहीं लगता। वहीं, कुछ लोगों ने इसकी तुलना एआर रहमान के पुराने गानों से भी की है, जिनमें 'रॉकस्टार' का 'कुन फाया कुन' भी शामिल है।
विज्ञापन


बता दें कि इस गाने के हिंदी वर्जन को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि कन्नड़ वर्जन 'मंगला संगम' को अरमान मलिक और बेला शेंडे ने गाया है। अब गाने को लेकर हो रही आलोचना पर अरमान मलिक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संगीत को समझने और महसूस करने का हर व्यक्ति का अपना नजरिया होता है। बता दें कि 'मंगल रंग' में भगवान राम और माता सीता के विवाह का प्रसंग दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Armaan Malik Defends Song Mangal Rang Says Interpretation Music Always Subjective
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम-@armaanmalik
गाने को लेकर क्या बोले अरमान मलिक?
एक बातचीत के दौरान अरमान मलिक ने कहा, 'पूरी म्यूजिक टीम एक ही लक्ष्य के साथ काम कर रही थी कि संगीत का अनुभव पर्दे पर दिखाए गए पवित्र प्रेम और दिव्यता को दर्शाए। कोई श्रोता संगीत को किस तरह समझता है, यह हमेशा उसकी अपनी सोच पर निर्भर करता है और कला की यही प्रकृति है। एक कलाकार के तौर पर मेरा ध्यान उस पल की गहरी भक्ति पर था और मेरी कोशिश थी कि हम उसे पूरे सम्मान के साथ पेश कर सकें।'

Ramayana Armaan Malik Defends Song Mangal Rang Says Interpretation Music Always Subjective
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@armaanmalik
रणबीर के लिए गाना था अरमान का सपना
अरमान मलिक लंबे समय से रणबीर कपूर के लिए गाना गाना चाहते थे। वह पहले भी कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वह रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे सितारों के लिए अपनी आवाज देना चाहते हैं। अब 'मंगला संगम' के जरिए उनका यह सपना पूरा हो गया है।

इस बारे में बात करते हुए अरमान ने कहा, 'यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर बहुत बड़ी उपलब्धि है। हम सभी कुछ ऐसे सितारों को देखते हुए बड़े हुए हैं, जिन्होंने सिनेमा में रोमांस और भावनाओं को एक अलग पहचान दी है। रणबीर कपूर मेरी पीढ़ी के लिए ऐसे ही एक कलाकार रहे हैं। इस गाने के पीछे का सफर इसे मेरे लिए और भी खास बनाता है।'

Ramayana Armaan Malik Defends Song Mangal Rang Says Interpretation Music Always Subjective
रामायण फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
'रामायण' में नजर आएंगे ये सितारे
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं।
  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान 'राम', साई पल्लवी 'सीता' का किरदार निभा रही हैं।
  • वहीं, यश 'रावण' और रवि दुबे 'लक्ष्मण' की भूमिका में दिखाई देंगे। सनी देओल फिल्म में 'हनुमान' का किरदार निभा रहे हैं।
  • फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed