{"_id":"6af18b403916d94265013b2b","slug":"ranabaali-ott-release-know-when-and-where-to-watch-vijay-rashmika-movie-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणबाली ओटीटी रिलीज: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी विजय-रश्मिका की फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रणबाली ओटीटी रिलीज: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी विजय-रश्मिका की फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
Mon, 09 Nov 2026 02:28 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 09 Nov 2026 02:28 PM IST
सार
- फिल्म 'रणबाली' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- शादी के बाद इसमें विजय और रश्मिका की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई थी।
- अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर आने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
रणबाली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस साल कई बड़ी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और दर्शकों का मनोरंजन किया। अब इनमें से कुछ फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इसी कड़ी में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' भी शामिल हो गई है।
सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही हफ्तों बाद यह फिल्म ओटीटी पर आने वाली है। खास बात यह है कि फिल्म में एक बार फिर विजय और रश्मिका की जोड़ी देखने को मिलेगी। ऐसे में जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वे अब घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

Trending Videos
रणबाली
- फोटो : X
कब और कहां आएगी 'रणबाली'?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। दर्शक इसे पांच भाषाओं में देख सकेंगे, जिनमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं। बता दें कि राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म की कहानी आजादी से पहले के भारत पर आधारित है। इसमें उस नरसंहार को दिखाया गया है, जिसमें लाखों भारतीयों की जान चली गई थी। फिल्म में विजय देवरकोंडा एक ऐसे विद्रोही का किरदार निभा रहे हैं, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। वहीं, रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी के रोल में नजर आ रही हैं।

- फोटो : एक्स
शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए विजय और रश्मिका
'रणबाली' को लेकर एक खास बात यह भी है कि इसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी तीसरी बार साथ नजर आई। इससे पहले दोनों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विजय और रश्मिका के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि शादी के बाद यह उनकी पहली साथ में की गई फिल्म है। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। हाल ही में यह जोड़ी करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 में भी साथ नजर आई थी।

फिल्म में नजर आए हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू
फिल्म में विजय और रश्मिका के अलावा हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। बता दें कि वह 'द ममी' सीरीज में विलेन का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। 'रणबाली' में वह ब्रिटिश अधिकारी सर थियोडोर हेक्टर के रोल में नजर आएंगे।
वहीं, विजय देवरकोंडा और निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की साथ में यह दूसरी फिल्म थी। इससे पहले दोनों साल 2018 में आई फिल्म 'टैक्सीवाला' में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया है, जबकि इसका संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है।

- फोटो : यूट्यूब
कितना किया फिल्म ने बिजनेस?
वहीं, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'रणबाली' ने दुनियाभर में अब तक करीब 80.79 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारत में फिल्म की नेट कमाई 58.95 करोड़ रुपये रही, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 68.44 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।