Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shweta basu prasad raised question on Demolition of Ustad Bismillah Khan's Varanasi Home

श्वेता बसु: खतरे में उस्ताद बिस्मिला खान की विरासत, एक्ट्रेस ने उठाया सवाल- हम संस्कृति बचाने में पीछे क्यों?

Mon, 09 Nov 2026 01:51 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 09 Nov 2026 01:51 PM IST
सार

  • श्वेता बसु प्रसाद ने संस्कृति और विरासत को सहेजने पर सवाल किये हैं। 
  • हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने इसे लेकर काफी कुछ लिखा। 
  • मशहूर दिवंगत शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिला खान के घर की देखरेख न करने पर ही एक्ट्रेस ने काफी कुछ कहा।

विज्ञापन
shweta basu prasad raised question on Demolition of Ustad Bismillah Khan's Varanasi Home
उस्ताद बिस्मिल खां का घर - फोटो : इंस्टाग्राम- @shwetabasuprasad11

विस्तार

अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश की। उन्होंने भारत में पुरानी संस्कृति के रख रखाव पर काफी कुछ लिखा। उन्होंने बताया कि मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिला खान के घर गई थीं। मगर अब वह घर ढहने की कगार पर हैं। 

विज्ञापन

क्या लिखा श्वेता ने पोस्ट में? 
श्वेता बसु प्रसाद ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैं 2024 में सरस्वती पूजा के मौके पर उस्ताद  बिस्मिला खान के घर गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उस घर को गिराया जाना है। संस्कृति और विरासत का एक प्रतीक हमेशा के लिए खोने वाला है। साल्जबर्ग में महान संगीतकार वोल्फगैंग अमाडेस मोजार्ट का घर उनका पहला वाद्ययंत्र सब कुछ काफी करीने से संभाल कर रखा गया है। उनके शहर में सभी लोग उनका और उनसे जुड़ी चीजों का सम्मान करते हैं। उनसे प्रेरित पेन, यहां तक कि मोजे तक बिकते हैं। वहां आने वाले सैलानी इसे यादों के तौर पर साथ ले जाते हैं।’

विज्ञापन
Trending Videos

shweta basu prasad raised question on Demolition of Ustad Bismillah Khan's Varanasi Home
श्वेता का पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- @shwetabasuprasad11

श्वेता ने पूछा सवाल
आगे अपनी पोस्ट में श्वेता ने सवाल करते हुए लिखा, ‘उनका घर गिराने का निर्णय चाहे परिवार का हो या सरकार का एक गंभीर सवाल छोड़ जाता है। आखिर हम अपनी संस्कृति और विरासत बचाने में इतने पीछे क्यों हैं। एक ऐसा देश जो कला को गर्व मानता है वह एक महान म्यूजिशियन का घर क्यों नहीं बचा पा रहा। इस घर को म्यूजियम में क्यों नहीं बदला जा रहा।


 घर के लिए चल रहा विवाद
भारत रत्न और शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिला खान के पुश्तैनी मकान को लेकर इन दिनों काफी विवाद चल रहे हैं। इस मामले में पहले सरकार पर आरोप लगाए जा रहे थे। मगर वीडीए के अनुसार, मकान का ध्वस्तीकरण किसी सरकारी कार्रवाई के तहत नहीं, बल्कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवार के लोगों ने कराया है। नगर निगम ने इंस्टाग्राम पर उस्ताद के पौत्र मो. सिब्तैन का 30  सेकंड का वीडियो भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा, 'मकान काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। परिवार के सदस्यों की ओर से मकान के नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत पुराने भवन के स्ट्रक्चर को ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि वहां दोबारा निर्माण कराया जा सके। परिवारजनों ने भवन के पुनर्निर्माण के बाद उसी स्थान पर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का संग्रहालय बनवाने की बात कही है।'

विज्ञापन

shweta basu prasad raised question on Demolition of Ustad Bismillah Khan's Varanasi Home
श्वेता का पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- @shwetabasuprasad11

श्वेता बसु वर्कफ्रंट 
श्वेता बसु कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नजर आ चुकी हैं। वे ‘त्रिभुवन मिश्री: सीए टॉपर’, ‘इंडिया लॉकडाउन’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं, जहां उनके अभिनय को आलोचकों से सराहना मिली। हाल ही में उन्हें ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के नए सीजन में भी देखा गया, जिसने यह साफ कर दिया कि श्वेता एक बार फिर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shweta Basu Prasad (@shwetabasuprasad11)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed