फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ravi Kishan Comment On Ranveer Allahbadia Recent Controversy Troll By Social Media Users

Ravi Kishan: रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर रवि किशन ने दिया रिएक्शन, सोशल मीडिया पर क्यों हो रहे हैं ट्रोल?

Wed, 12 Feb 2025 07:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 12 Feb 2025 07:08 PM IST
सार

इस समय हर जगह यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी को लेकर चर्चा चल रही है। हाल ही में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन सपोर्ट मिलने की बजाय वह उल्टा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Ravi Kishan Comment On Ranveer Allahbadia Recent Controversy Troll By Social Media Users
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम @ravikishann

विस्तार

हाल ही में एक शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। कई दिनों से यह मुद्दा चर्चा में है। इस मामले पर रवि किशन ने भी अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने इस तरह की टिप्पणी को गलत बताया। इस प्रतिक्रिया के बाद रवि किशन को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है? आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, जानिए? 

विज्ञापन

रवि किशन ने कार्यवाही की मांग की 
हाल ही में सांसद रवि किशन ने रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वह इस बात से काफी दुखी नजर आए। रवि किशन का कहना है कि मां-बहनों का सम्मान होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत में ऐसी बातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले पर शिकायत दर्ज की गई है, उचित कार्यवाही भी होगी।  

विज्ञापन


अश्लील भोजपुरी गानों को लेकर हुए ट्रोल 
रणवीर इलाहाबादिया पर रवि किशन ने जब अपनी प्रतिक्रिया दी तो इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रवि किशन जब खुद भोजपुरी फिल्में करते थे तो किस तरह के अभद्र गाने गाते और उन पर डांस करते हैं। कुछ लोगों ने रवि किशन के उन गानों की क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रवि किशन जिस तरह के गाने भोजपुरी फिल्मों में किए हैं, उसे देखते हुए उन्हें तो संस्कृति, सभ्यता पर बात नहीं करनी चाहिए। दरअसल, सासंद बनने से पहले रवि किशन हिंदी-भोजपुरी में बतौर एक्टर एक्टिव रहे हैं। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्में की हैं। वह भोजपुरी फिल्मों का एक बड़ा नाम रहे हैं। अब भी वह चुनिंदा हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज में एक्टिंग करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है रणवीर इलाहाबादिया से जुड़ा पूरा मामला 
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना 'इंडियाज गॉट लेंटेट' नाम का एक शो चलाते हैं। इस शो में अलग-अलग फील्ड के जज बुलाए जाते हैं, वो प्रतियोगियों को जज करते हैं। उन पर टिप्पणी पर भी करते हैं। हाल ही में समय रैना के इस शो पर बतौर जज आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें होने लगी। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। कई शहरों में इनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मंगलवार को रणवीर इलाहाबादिया के घर पर मुंबई पुलिस की एक टीम भी पहुंची है। आगे उन पर कार्यवाही की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed