फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ravi kishan wishes chhath mahaparv greetings bihar celebration 2025

छठ महापर्व की रवि किशन ने दी शुभकामनाएं, निरहुआ और अक्षरा सिंह समेत इन भोजपुरी सितारों ने भी दी बधाई

Sat, 25 Oct 2025 03:24 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 25 Oct 2025 03:24 PM IST
सार

Ravi Kishan Wished Chhath Festival: भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन ने छठ महापर्व की ढेर सारी बधाई दी है। साथ ही उन्होंने बिहार की तरक्की के लिए भी कामना की है।

विज्ञापन
ravi kishan wishes chhath mahaparv greetings bihar celebration 2025
Bhojpuri Celebrities - फोटो : एक्स

विस्तार

पटना से लेकर मुंबई तक छठ महापर्व की रौनक छा चुकी है। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, घरों में तैयारियां और सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला- हर ओर भक्ति और उल्लास का माहौल है। भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन ने इस अवसर पर बिहारवासियों और देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई दी है।
विज्ञापन


रवि किशन ने छठ के लिए दी शुभकामनाएं
रवि किशन ने पटना से एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, 'मैं पूरे बिहार और देश के सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। छठ मैया सब पर कृपा बरसाएं और बिहार की प्रगति चार गुना बढ़े। छठ मैया के आशीर्वाद से हर घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।' उन्होंने आगे कहा कि 'छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आस्था और आत्मा का प्रतीक है। यह त्योहार हमें संयम, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता सिखाता है।'
विज्ञापन


रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि बिहार का विकास अब नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, 'जो बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं, वो उन्हें निभाते हैं। और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बिहार की तरक्की सुनिश्चित है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मी सितारों ने भी दी शुभकामनाएं
छठ पर्व पर न सिर्फ राजनीतिक बल्कि फिल्म जगत की हस्तियों ने भी बधाइयों की झड़ी लगा दी है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी, जो खुद बिहार से ताल्लुक रखते हैं, उन्होंने भी इस पर्व की बधाई दी है। एक निजी चैनल से बात करते हुए पंकज ने कहा- 'मैं सभी के लिए शुभकामना देता हूं कि छठी मैया सभी के जीवन में खुशियां लाए, उनकी मनोकामना को पूरा करे। वो सभी उत्साह के साथ सपरिवार छठ पूजा में शामिल हों।'

वहीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा- 'छठ महापर्व की पवित्र शुरुआत नहाय-खाय की ढेरो शुभकामनाएँ छठी मइया सब पर कृपा बनाए रखें। जय छठी मैया।'

View this post on Instagram

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)




भोजपुरी स्टार निरहुआ ने भी सभी को इस महापर्व की ढेर सारी बधाई दी है। उन्होंने लिखा- 'आप सभी को छठ महापर्व के पहले दिन "नहाय- खाय" की हार्दिक शुभकामनाएं। जय छठी मईया'


View this post on Instagram

A post shared by Cinema King 👑 Nirahua (@dineshlalyadav_fans_club)




अभिनेत्री काजल राघवानी ने भी लोगों को छठ की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा- 'छठ मेरे लिए केवल एक त्योहार नही, पूरी भावना है'

View this post on Instagram

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)




देशभर में दिखी श्रद्धा की झलक
दिल्ली, मुंबई, पटना, वाराणसी से लेकर नेपाल तक, छठ पूजा की भव्यता देखने लायक रही। महिलाएं पारंपरिक व्रत रखकर सूर्य देव को अर्घ्य दे रही हैं और लोकगीतों की गूंज पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed