{"_id":"6afed4858075426c8b0d136f","slug":"sai-pallavi-reveals-her-grandfather-s-reaction-seeing-as-sita-in-ramayana-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: साई पल्लवी को 'सीता' के रूप में देख क्या बोले उनके दादा? एक्ट्रेस ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रामायण: साई पल्लवी को 'सीता' के रूप में देख क्या बोले उनके दादा? एक्ट्रेस ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई
Thu, 19 Nov 2026 04:26 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Thu, 19 Nov 2026 04:26 PM IST
सार
- फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
- नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राणबीर कपूर ने राम का किरदार निभाया है।
- वहीं, साई पल्लवी 'सीता' और यश 'रावण' के किरदार में नजर आए।
विज्ञापन
साई पल्लवी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे समेत कई कलाकार नजर आए। फिल्म में साई पल्लवी को सीता के किरदार में देखने के लिए जहां कुछ फैंस उत्साहित थे, वहीं कुछ ने उनकी कास्टिंग को लेकर भी सवाल भी उठाए।
इस बीच अब एक्ट्रेस ने बताया है कि 'रामायण' में सीता बनने को लेकर उनके दादा ने क्या प्रतिक्रिया दी। साई ने बताया कि उनके दादा ने उनके अभिनय को लेकर जो बात कही थी, उसका असली मतलब कुछ और ही था।

Trending Videos
साई पल्लवी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर साई पल्लवी के दादा का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे थे कि साई ने 'रामायण' में अभिनय नहीं किया है। अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस वीडियो की सच्चाई बताई है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को एडिट किया गया था और उसमें उनके दादा की पूरी बात नहीं दिखाई गई थी। साई के मुताबिक, उनके दादा की यह बात दरअसल उनकी तारीफ थी। उन्होंने बताया कि उनके दादा ने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि उसने अभिनय किया है, मुझे लगता है कि उसके जरिए खुद भगवान ने अभिनय किया है।'

- फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
दादा-दादी बचपन में कहते थे देवी-देवता
साई पल्लवी ने इससे पहले एक अन्य इंटरव्यू में अपने बचपन और परिवार से जुड़ी एक खास बात भी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि उनके दादा-दादी उन्हें और परिवार के दूसरे बच्चों को अक्सर देवी-देवता कहकर बुलाते थे।
हालांकि, इसके साथ कुछ जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती थीं। साई ने बताया कि जब भी बच्चे कोई गलती करते थे, तो उनके दादा-दादी उन्हें याद दिलाते थे कि वे देवी हैं और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। अभिनेत्री ने बताया, 'मैं ऐसे घर में पली-बढ़ी हूं, जहां मेरे दादा-दादी हमें देवी-देवता कहकर बुलाते थे। जब हम कुछ गलत करते थे, तो वे कहते थे कि तुम देवी हो, तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे काफी दबाव महसूस होता था।'

- फोटो : इंस्टाग्राम@ saipallavi.senthamarai
दादा-दादी को बताई सीता बनने की बात
साई ने यह भी बताया, 'जब मुझे यह किरदार ऑफर हुआ, तो सबसे पहले मैंने अपने दादा-दादी को इसके बारे में बताया था। वे यह सुनकर बहुत खुश हुए थे।' बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' में रणबीर भगवान 'राम' और यश 'रावण' की भूमिका में नजर आए। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।