फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Security beefed up outside actor Salman Khan house Galaxy Apartment after attack on Tiger Shroff

सलमान खान: गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम; टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लिया एक्शन

Wed, 21 Oct 2026 02:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Oct 2026 02:17 PM IST
सार

Security Beefed Up Outside Salman Khan House: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हो रहे हैं।

विज्ञापन
Security beefed up outside actor Salman Khan house Galaxy Apartment after attack on Tiger Shroff
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला किया गया। गोलीबारी की इस घटना के बाद अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 'सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है'। जांच के दौरान ऐसी बात सामने आई है कि टाइगर को निशाना बनाने से पहले सलमान खान पर फायरिंग करने की प्लानिंग थी।

विज्ञापन
Trending Videos

Security beefed up outside actor Salman Khan house Galaxy Apartment after attack on Tiger Shroff
गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : पीटीआई

सलमान खान को बनाया जा रहा था निशाना?
टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुई फायरिंग मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को दिल्ली में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर बताया कि वे अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे, लेकिन भारी सुरक्षा के कारण वे अपनी इस योजना को अंजाम नहीं दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Security beefed up outside actor Salman Khan house Galaxy Apartment after attack on Tiger Shroff
गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : पीटीआई

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सलमान खान पर हमले की योजना के चौंकाने वाले खुलासे के बाद अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सामने आए वीडियो में उनके घर के सामने सुरक्षा का पहरा है। पुलिसकर्मियों को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर देखा जा सकता है। 


 

विज्ञापन

क्या अन्य अभिनेताओं पर भी हमले की योजना थी?
अभिनेता सलमान खान ही नहीं, बल्कि टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी करने से पहले आरोपियों ने कथित तौर पर अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार के घरों के बाहर भी रेकी की थी। उन्होंने वहां के वीडियो बनाकर विदेश में बैठे अपने हैंडलर को भेजे थे। इन खुलासों के बाद, मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed