फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shabana Azmi pre Birthday celebration photos with javed akhtar farhan akhtar divya dutta and boney kapoor

शबाना आजमी: 76वें जन्मदिन से एक दिन पहले मनाया जश्न, बोनी कपूर संग खाई पानी पूरी; स्कूल की दोस्त भी हुईं शामिल

Thu, 17 Sep 2026 04:14 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 17 Sep 2026 04:14 PM IST
सार

Shabana Azmi Birthday Party: 18 सितंबर को शबाना आजमी अपना 76वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इससे एक दिन पहले ही बुधवार रात अभिनेत्री ने अपने घर पर प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन होस्ट किया। देखिए तस्वीरों में...

विज्ञापन
Shabana Azmi pre Birthday celebration photos with javed akhtar farhan akhtar divya dutta and boney kapoor
शबाना आजमी की प्री-बर्थडे पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार रात शबाना आजमी ने अपने घर पर दोस्तों के साथ जश्न मनाया। यह पार्टी अभिनेत्री ने अपने 76वें जन्मदिन से एक दिन पहले होस्ट की। इस प्री बर्थडे सेलिब्रेशन बोनी कपूर, ऋचा चड्ढा, दिव्या दत्ता, दीया मिर्जा और अनिल कपूर समेत कई कलाकार शामिल हुए। जश्न की कई तस्वीरें शबाना ने खुद साझा की हैं। देखें एक नजर…
विज्ञापन



इस पार्टी में शबाना मशहूर प्रोड्यूसर और अपने दोस्त बोनी कपूर के साथ पानी पूरी खाती नजर आईं। इस दौरान वह पानी पूरी की तारीफ भी करती सुनाई दीं।



एक तस्वीर में शबाना, जावेद अख्तर पर प्यार बरसाती भी नजर आईं। दोनों की शादी को 42 साल पूरे हो चुके हैं। 


 
तस्वीर में शबाना अपनी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ नजर आ रह हैं। इसमें (बाएं से दाएं) शहाना गोस्वामी, तन्वी आजमी, ऋचा चड्ढा, दीया मिर्जा, शबाना और दिव्या दत्ता नजर आ रही हैं।



वहीं इस तस्वीर में इसमें (बाएं से दाएं) शिबानी दांडेकर, शहाना गोस्वामी, तन्वी आजमी, शबाना आजमी, दिव्या दत्ता, ऋचा चड्ढा, दीया मिर्जा, फरहान अख्तर और अनिल कपूर भी साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।



तस्वीर में शबाना अपने स्कूल के दोस्तों के साथ खुलकर मुस्कुराती नजर आईं। इसे शेयर करते हुए उन्हाेंने लिखा- 'स्कूल के दोस्तों से दोस्ती आज भी मजबूत है, माशाल्लाह'



इस मौके पर सभी ने शबाना के लिए एक खास केस भी बनवाया। इसमें शबाना की दो तस्वीरें थीं। ये उनकी हालिया रिलीज फिल्मों 'आवारापन' और 'बंटवारा 1947' के लुक से ली गईं। इसके साथ ही केक पर लिखा गया, 'बंटवारापन- एक ऐसा हुनर जिसकी कोई सरहद नहीं। 1950 में इस्टैबलिश्ड और अभी भी मजबूती से आगे बढ़ रहा है।' गौरतलब है कि शबाना का जन्म 1950 में हुआ था।

 पार्टी की ये तस्वीरें भी देखें...











52 साल से अभिनय में सक्रिय
साल 1974 में फिल्म 'परिणय' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं शबाना आजमी आज भी अभिनय में सक्रिय हैं। इसी साल 14 अगस्त को उनकी एक साथ दो फिल्में रिलीज हुई थीं। जहां सनी देओल अभिनीत 'बंटवारा 1947' में उन्होंने पाकिस्तान में फंसी दुर्गावती माई का किरदार निभाया था। वहीं इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' में वह थाइलैंड की माफिया क्वीन बनी थीं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed