Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shruti Haasan opens up about peddi controversy and janhvi kapoor backlash

श्रुति हासन: 'मैं कंफर्टेबल नहीं..', ‘पेद्दी’ के विवाद पर क्या बोलीं एक्ट्रेस? कपड़ों को लेकर कही यह बड़ी बात

Tue, 24 Nov 2026 11:28 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Nov 2026 11:28 AM IST
सार

  • 'पेड्डी' में जान्हवी कपूर के सीन्स को लेकर काफी आलोचना की गई थी। 
  • इस पर अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपनी सोच जाहिर की। 
  • उन्होंने बताया कि अगर उन्हें किसी सीन से परेशानी है तो वह खुल कर अपनी राय रखती हैं। 

विज्ञापन
Shruti Haasan opens up about peddi controversy and janhvi kapoor backlash
श्रुति हासन-राम चरण-जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'पेड्डी' की रिलीज के बाद से फिल्म में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के सीन फिल्माये जाने पर काफी विवाद हुआ था। इसी फिल्म के एक डांस नंबर श्रुति हासन, राम चरण और जाह्नवी कपूर थे। अब कमल हासन की बेटी ने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म में विशेष भूमिका निभाने के लिए रजामंद क्यों हुईं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने असहजता पर क्या कहा? 
अभिनेत्री श्रुति हासन ने डांस और उसमें खुद को फिल्माये जाने पर गलाटा प्लस से बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा यह सवाल पूछा है कि फिल्मों में विशेष डांस सीन्स की क्या जरूरत होती है। मुझे नृत्य करना पसंद है, मैं यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहती हूं। मुझे सजने-संवरने में भी आनंद आता है। और यही मेरा नजरिया है। विशेष सीन्स के प्रति मेरा दृष्टिकोण मेरे लिए बहुत ही आसान रहा है। मैं कभी भी किसी भी रूप में किसी की चापलूसी करने वाली नहीं रही हूं। इसलिए, जब मुझे किसी चीज से असहजता होती है, तो मैं कह देती हूं कि मैं इसे नहीं पहनूंगी। अगर मुझे असहजता होती है, तो मैं वह नहीं करूंगी। इस बारे में मेरी बहस भी हुई है। इस वजह से मेरी आलोचना भी हुई है। मगर मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’

विज्ञापन
Trending Videos

Shruti Haasan opens up about peddi controversy and janhvi kapoor backlash
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan

एक्ट्रेस महिलाओं के चित्रण पर क्या कहा?
अपनी बातचीत में आगे श्रुति हासन ने कहा, मैं इस विषय पर हो रही चर्चा को समझती हूं। लेकिन सच कहूं तो, मेरा नजरिया यह है। मुझे डांस करने में आता है, मुझे कोरियोग्राफी करने में मजा आता है, मुझे बोल्ड दिखने में मजा आता है। यह किसी तरह की चापलूसी भरी नजर से नहीं है। क्या यह सिर्फ आइटम सॉन्ग में ही होता है? मेरा मतलब है, हम कई तरह से चापलूसी कर सकते हैं। सिर्फ आइटम सॉन्ग में छोटे कपड़े पहनने से ही नहीं। हम आजकल एक ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहां हर तरफ चापलूसी ही है। तो आप अपनी पसंद के अनुसार चापलूसी करें या न करें।’

विज्ञापन

Shruti Haasan opens up about peddi controversy and janhvi kapoor backlash
कॉफी विद करण में वरुण धवन और जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी ने ‘पेद्दी’ विवाद पर क्या कहा? 
बीते दिनों अभिनेत्री जान्हवी कपूर ‘कॉफी विद करण’ में महमान बनकर पहुंची थीं। वहां उन्होंने ‘पेद्दी’ विवाद पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, ‘इस तरह की कहानी का हमारे समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को देखकर मेरी मन को गहरा दुख होता है। यह शर्मिंदगी मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी। क्या मैं और कुछ कर सकती थी? क्या मैं और सतर्क हो सकती थी? बिल्कुल हां। क्या इसने महिलाओं को गलत तरह दिखाया? हां। लेकिन मैं सिर्फ इतना कर सकती हूं कि यह ध्यान रखूंगी कि ऐसा दोबारा न हो।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed