सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiyaan Vikram and Madonne Ashwin Film Likely Shelved As Director Moves Ahead With Karthi

Chiyaan Vikram: चियान विक्रम की अपकमिंग फिल्म 'चियान 63' पर रुका काम, सामने आई बड़ी वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 29 Mar 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Chiyaan 63: साउथ के अभिनेता चियान विक्रम, मैडोन अश्विन के साथ काम नहीं करेंगे। इसलिए उनके एक प्रोजेक्ट का काम टल गया है। उनके नए प्रोजेक्ट 'चियान 63' के निर्देशक बोडी राजकुमार होंगे।

Chiyaan Vikram and Madonne Ashwin Film Likely Shelved As Director Moves Ahead With Karthi
चियान विक्रम - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

चियान विक्रम अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। वह मैडोन अश्विन के साथ 'चियान 63' नाम की एक फिल्म में काम करने वाले थे। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि यह प्रोजेक्ट रुक रहा है। खबरों के मुताबिक अब इस प्रोजेक्ट पर रोग लग गई है।
Trending Videos


कौन होगा 'चियान 63' का निर्देशक?
अपकमिंग फिल्म का अस्थाई शीर्षक 'चियान 63' रखा गया था। शुरुआत में घोषणा हुई थी कि इसका निर्देशन मैडोन अश्विन करेंगे। हालांकि, बाद में विक्रम ने बताया कि उनका अगला प्रोजेक्ट इसके बजाय फिल्ममेकर बोडी राजकुमार के साथ होगा। इसकी घोषणा एक बेहतरीन एक्शन-पैक पोस्टर के साथ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Vikram (@the_real_chiyaan)


कार्थी के साथ काम करेंगे मैडोन अश्विन
वलाई पेचू के मुताबिक मैडोन अश्विन ने अब एक्टर कार्थी को एक स्क्रिप्ट सुनाई है। बताया जा रहा है कि कार्थी ने कहानी सुनने के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। खबरें हैं कि इस प्रोजेक्ट को सूर्या अपने बैनर जगराम स्टूडियो के तहत सपोर्ट करेंगे।
यह भी चर्चा है कि फिल्ममेकर आने वाले दिनों में शिवकार्तिकेयन के साथ किसी और प्रोजेक्ट के लिए फिर से काम कर सकते हैं। हालांकि, इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हई है। 

किस निर्देशक के साथ काम करेंगे विक्रम?
हाल ही में, चियान विक्रम ने बताया कि उन्होंने पिछले एक साल में कई स्क्रिप्ट्स सुनीं और फिर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए चार प्रोजेक्ट्स फाइनल किए, जिससे उनके तुरंत के प्लान में बदलाव का संकेत मिलता है।
इन चारों फिल्मों में काम करने के बाद वह 'चियान 63' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन मैडोन अश्विन के बजाए बोडी राजकुमार करेंगे। 

चियान विक्रम का वर्कफ्रंट
चियान विक्रम को आखिरी बार अरुण कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2' में देखा गया था। इसमें उनके साथ दुशारा विजयन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed